बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी विकसित भारत संकल्प यात्रा का पड़ाव आज सिमगा विकासखण्ड के ग्राम संजारी नवागांव, भाटापारा के ग्राम कोटमी एवं गुडेलिया  पहुंची। शिविर में रायपुर लोकसभा के सांसद  सुनील सोनी एवं भाटापारा पूर्व विधायक  शिवरतन शर्मा शिविर में पहुंचकर शिविर के उद्देश्यों के संदर्भ में जानकारी दी। सांसद श्री सोनी व पूर्व विधायक श्री शर्मा ने शिविर में लगे विभागीय स्टाल का अवलोकन किया। श्री सोनी ने कहा कि केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा देश का सबसे बड़ा अभियान है। इस यात्रा का मूल उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं लाभ एवं जानकारी पहुंचाना है। 

इस दौरान प्रभारी कलेक्टर नम्रता जैन, सहायक कलेक्टर नम्रता चौबे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरेंद्र बंजारा, अमित गुप्ता,जनपद सीईओ रोहित दुबे,रवि लाल गेंद्रे मौजूद रहे। 

संकल्प यात्रा के मुख्य अतिथि सांसद श्री सोनी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी आपके गांव में खड़ी है। ये मोदीजी की गारंटी वाली सरकार है। गारंटी में यहां 18 लाख आवास बनाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। 2047 तक भारत विकसित भारत बनेगा। किसी को भी कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। समाज के अंतिम व्यक्तियों को शासन की प्रमुख योजनाओं से जागरूक कर उन्हें लाभान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गारंटी वाली गाड़ियों से भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी डिजिटल स्क्रीन,फ्लेक्स और पोस्टर के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने सभी ग्रामीणों को केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों में ऐसे व्यक्ति जो शासन की योजना से अब तक वंचित रह गये थे उन्हें लाभान्वित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अपील किया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्रतानुसार अवश्य उठाएं। शिविर में अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ मिलकर विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से ग्राम वासियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया।

पूर्व विधायक श्री शर्मा ने कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है कि जिनका पक्का मकान नहीं है उन्हें पक्का मकान मिलेगा। जल जीवन मिशन के तहत हर घर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी द्वारा दिए गए हर गारंटी पूरा होगा। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ पात्रतानुसार अवश्य उठाएं। कार्यक्रम में श्री सोनी ने विभागीय योजना स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉल प्रभारी और हितग्राहियों से चर्चा कर योजना का लाभ देने के निर्देश दिए। इस मौके पर विभिन्न विभागों के लाभांवित हितग्राहियों को विभिन्न सामग्रियों का वितरण अतिथियों के द्वारा प्रदान किया गया। इसके साथ ही मेरी कहानी मेरी जुबानी अंतर्गत हीरा सिंह ध्रुव,सुरेश ध्रुव,मीना साहू, सहित अन्य हितग्राहियों ने अपने अनुभव सभी के साथ साझा किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सोनी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा में उपस्थित लोगों को विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने के लिए शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति की गई।

*नए फिटनेस सेंटर जिम का किया शुभारंभ* निर्मल आदर्श ग्राम गुडेलिया में गोठान परिसर के नजदीक 4 लाख रूपये के लागत से बनाएं गए नए फिटनेस सेंटर जिम का फीता काटकर अतिथियों के द्वारा शुभारंभ किया गया। अतिथियों द्वारा फिटनेस सेंटर की जमकर प्रशंसा करते हुए  सरपंच लोकेश ध्रुव की पीठ थपथपाई। फिटनेस सेंटर में विभिन्न प्रकार के उपकरण लगाए गए है। सेंटर प्रारंभ होने से युवाओं को अब दूर शहर भाटापारा जाने की जरूरत नही पड़ेगी। शिविर में सरपंच,संकेत अग्रवाल स्थानीय जनप्रतिनिधि,अधिकारी-कर्मचारी, ग्रामीण और बड़ी संख्या में हितग्राही मौजूद थे। गौरतलब है कि जिले के चिन्हित ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं जानकारी देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जा रहा है। जहां पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया एवं जरूरतमंद लोगों को आवेदन फार्म भरवाए जा रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version