छुरा (गंगा प्रकाश)। विकसित भारत संकल्प यात्रा छत्तीसगढ़ में केंद्र शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने व उन्हें लाभान्वित कराने तथा जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल चुका है उनकी मेरी जुबानी मेरी कहानी अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत पेंड्रा में हुआ कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू जनपद सदस्य जागृति ठाकुर सरपंच कुमारीबाई नागेश उप सरपंच ओंकार सिग नोडल अधिकारी सोहेल खान ग्राम पटेल भगवान सिंह ध्रुव, कोमल ध्रुव बृजलाल ध्रुव चिंताराम सिन्हा उपाध्यक्ष भाजपा मंडल, अजय दीक्षित पूर्व सांसद प्रतिनिधि, कयाराम यादव करारोपण अधिकारी जनपद पंचायत छुरा सहित पंचगण मंचासीन हुए। सर्वप्रथम सभी अतिथियों के द्वारा मां भारती एवं छत्तीसगढ़ महतारी तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ का पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया गया पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पाहार बैच गुलाल लगाकर किया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य के विषय में नोडल अधिकारी सोहेल खान ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के विषय में बताते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री का उद्देश्य है कि केंद्र सरकार की योजनाओं से जो अभी तक वंचित हैं जैसे आवास योजना उज्जवला योजना आयुष्मान योजना पेंशन निराश्रित राशन कार्ड बनाना वन अधिकार पट्टा सुपोषणअभियान मातृत्व वंदना योजना आदि से जो जुड़ नहीं पाए हैं वे यहां पर आकर यहाँ उपस्थित सभी विभाग के अधिकारियों से उनके पास आवेदन देकर तत्काल इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांव गरीब किसान के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं सभी के लिए योजना बनाई हुई हैं भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हम सबको प्रयास करना पड़ेगा इसीलिए इन योजनाओं से सभी को लाभ मिले इसी कारण यह संकल्प यात्रा आपके गांव में आई हुई है उन्होंने संकल्प यात्रा में दिलाए जाने वाले संकल्प शपथ को उपस्थित सभी जनों को शपथ दिलाया मंडल उपाध्यक्ष चिंताराम सिन्हा ने अधिकारियों से पूछा कि प्राप्त आवेदनों का निराकरण कितने दिनों में हो पाएगा राज्य सरकार बदल गई है इसलिए आपके कार्यप्रणाली को भी बदलना पड़ेगा जनपद सदस्य जागृति ठाकुर कहां की कार्यालय में बैठने वाले अधिकारी और कर्मचारी किसानों के हितैसियों के समान सेवा भाव से करें। कार्यक्रम को सरपंच कुमारीबाई नागेश ने भी संबोधित किया। शिविर में प्रधानमंत्री सुपोषण अभियान से लाभान्वित गौरी ध्रुव ने तथा प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना से लाभान्वित रेवती ध्रुव किसान सम्मान निधि से लाभान्वित कोमल सिंह ध्रुव, भगवान सिंह ध्रुव, बृजलाल ध्रुव सेवकराम ध्रुव ने मोर कहानी मोर जुबानी अंतर्गत विचार रखे।शिविर में किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया कृषि विभाग के अधिकारी अलका ध्रुव ने ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया के छिड़काव के विषय एवं अन्य जानकारी किसानों को दी व छिड़काव करके नमूना दिखाया।शिविर में 18 विभाग के स्टाल लगाया गया था जहाँ अधिकारी अपने टीम के साथ उपस्थित रहे स्वास्थ्य विभाग में प्रज्ञेश देवांगन, जागेश्वर ध्रुव के नेतृत्व में सुगर, सिकलिन, बीपी आदि जाँच किया गया महिला एवं बाल विकास विभाग ने रेखा देवांगन, रामेश्वरी मिली के मार्गदर्शन में सुपोषण आहार का स्टाल लगाया शिक्षा विभाग से चित्रसेन यादव, नंदझरोखा कुर्रे वन विभाग से डिप्टी रेंजर धनेश सिन्हा, सहकारिता विभाग से मानसिंग सिन्हा, जनपद से मनीष ध्रुव करारोपण अधिकारी अपने अपने विभाग के स्टाल में आवेदन लेने तैनात थे। शिविर में प्राथमिक पूर्व माध्यमिक एवं हायर सेकंडरी विद्यालय पेंड्रा के छात्र छात्राओं ने आकर्षक भाव नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हीरालाल साहू ने किया तथा कयाराम यादव करारोपण अधिकारी ने आभार व्यक्त किया ग्राम पंचायत के सचिव भूपेन्द्र सेन ने भी सभी को अल्प समय में शिविर को सफल बनाने में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। ग्रामवासी नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू के आने की उम्मीद से बड़ी संख्या में आये थे लेकिन नहीं आने से मायूस हुए साथ ही विद्युत विभाग आरईएस पीएचई पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी भी नहीं पहुँचे थे जिससे आवेदन कर्ता ढूंढते रहे कार्यक्रम में अलख राम नागेश,सुरेन्द्र ठाकुर, मया राम रमेश मरकाम शिक्षकगण सी के साहू निर्मला लालवानी राजू साहू मुकेश कुमार ध्रुव संतोष साहू हेमंत साहू लतिका साहू एकता पाल सत्यव्रत साहू आगरदास अजगले पूर्णिमा धुरंधर हरीश साहू मनीराम साहू बृजलाल नेताम रूपचंद नेताम दिव्या ललिता बाई नरसिंह ध्रुव राजो बाई कमला धनेश्वरी दशमत सहित ग्राम पंचायत के सैकड़ों किसान महिलाएं जनप्रतिनिधि कर्मचारी उपस्थित रहे।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
