विचारपुर में सामुदायिक भवन, ग्राम मिरचे में सीसी रोड, ग्राम पंचायत टाटेकसा के खुर्शीटिकुल में मंच निर्माण का घोषणा किए
हरदीप छाबड़ा
अंबागढ़ चौकी(गंगा प्रकाश)।-मोहला मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन गंवई बैईठका कार्यक्रम के दौरान मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड अंबागढ़ चौकी के टाटेकसा, विचारपुर, मिरचे पहुंचे। ग्रामीणों ने बड़े उत्साह के साथ विधायक का स्वागत सत्कार किया।
गणेश पंडाल पर पूजा अर्चना कर गंवई बैईठका का दौर शुरू हुआ जिसमे संसदीय सचिव ने सर्वप्रथम ग्रामीणों का समस्याओं से अवगत हुए। क्रमशः सभी के समस्या को जाना एवम त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया।
मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी नव जिला निर्माण के लिए सबको बधाई दिए। उन्होंने कहा जिला निर्माण से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा, रोजगार के अवसर पैदा होंगे। विचारपुर में धान खरीदी केंद्र का सुभारंभ को उपलब्धि बताया।ग्रामीणों से शासन के द्वारा संचालित समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लिया।
विधायक ने की घोषणाएं
विचारपुर में ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग पर सामुदायिक भवन की घोषणा, ग्राम मिरचे में सीसी रोड की घोषणा एवम ग्राम पंचायत टाटेकसा के खुर्शीटिकुल में मंच निर्माण का घोषणा किए है। साथ ही ग्रामीनोक समस्त मांगो को प्राथमिकता के आधार पर देने का वादा किया है।
गंवई बईठका में विशेष रूप से कुमार कोरेटी, नादिर खेतानी, मीरचे सरपंच कीर्ति बाई चंद्रवंशी, हेमलाल पैकरा पटेल, घनश्याम घुघवा, नाथूराम हमराज, मुंशीराम साहू, मोचीराम, विचारपुर के सरपंच निजाम शाय कटेंगे, दुलार सिंह केवासे ग्राम पटेल, प्रेमलाल वाल्दे, ब्रम्हालाल, पुनीत भुनेश्वर, सुमरित बाई, उर्मिला, टाटेकसा सरपंच राकेश कोमरे, जीवन जुरेशिया ग्राम पटेल, मोहरन पटेल, राम टहलु, खिलेश निर्मालकर, लालशाय यादव, धनसिंह कसारे एवम ग्रामवासी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
