भैयाथान(गंगा प्रकाश)। विकासखण्ड स्तरीय रामायण मंडली गायन वादन प्रतियोगिता का अयोजन बीते सोमवार को हाई स्कूल ग्राउंड में किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि भटगांव विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े व अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस सचिव अखिलेश प्रताप सिंह व रावेंद्र प्रताप सिंह ने किया। प्रतियोगिता में विकासखंड के 31 ग्राम पंचायत के मंडली शामिल हुए। 

       रामायण मंडली गायन वादन प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा भगवान श्रीराम के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड के कुल 31 मंडलियों ने भाग लिया जिसमे प्रथम स्थान ओम् कारेश्वर मानस मंडली गंगौटी, द्वितीय स्थान गीता मानस परिवार धरतीपारा,तृतीय स्थान नव दुर्गा मानस मंडली सत्यनगर, चतुर्थ स्थान सत्संग मानस मंडली कठौता नावापारा ने प्राप्त किया। अब विजेता मंडलियों का जिला स्तरीय रामायण प्रतियोगिता में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है।सभी को विजेता  मंडलियों को रामायण देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भटगांव विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने कहा कि सरकार की मंशा है कि इस तरह के आयोजन  से भगवान के प्रति आस्था व विश्वास बनी रहे।हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलना चाहिए।

  प्रतियोगिता के निर्णायकगण 

कमला प्रसाद साहू, छत्रधारी यादव, राधेश्याम कुशवाहा,ददई राम कुशवाहा, पारस राम यादव और केके साहू थे।

इस दौरान,जनपद अध्यक्ष सुलोचनी पैकरा,मुकेश अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मार्तण्ड साहू, जनपद सदस्य सुनील साहू,नूर आलम, प्रदीप राजवाड़े,राजू गुप्ता,कृष्ण मुरारी साहू,जनपद सीईओ वेद प्रकाश गुप्ता, रूपलाल ठाकुर, जेसी मंडल, आरपी यादव,थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह, सचिव आनंद सिंह नरेंद्र कुशवाहा,उमेश्वर पैकरा,अरविंद गुप्ता सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version