रायपुर (गंगा प्रकाश):- रायपुर पश्चिम के विधायक एवं एआईसीसी सचिव विकास उपाध्याय अपने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे हाथ से हाथ जोड़ों अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज पं. ईश्वरीचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 22 एवं ने. कन्हैया लाल बाजारी वार्ड क्र.15 में कांग्रेस के पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओ के साथ वार्ड के प्रत्येक घरो में पहुँच कर हर वर्ग के लोगो से मिल कर हाथ से हाथ मिलाया और उनके साथ बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना विकास उपाध्याय कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान“ के तहत देश की एकता-अखण्डता और आपसी प्रेम को बरकरार रखने के लिए साथी हाथ बढ़ाओ और केंद्र की गलत नीतियों के कारण बढ़ती महंगाई को रोकने,हाथ से हाथ जोड़ो का नारा देते हुए अपने पूरे विधानसभा में हर वर्ग हर जाति हर धर्म के लोगो को जोड़ रहे है विकास उपाध्याय ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दौरान आज पं. ईश्वरीचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 22 में वार्ड की जनता की सुविधाओं को देखते हुए वॉर्ड विकास कार्यो का भूमि पूजन भी किया जिसके लिए वार्ड की समस्त जनता ने उनका आभार व्यक्त किया इस दौरान विकास उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से ही जनता को जोड़ने और जनता की प्रगति के लिये काम किया है आमजन की समस्याओं का समाधान हमारे राज्य की भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार की पहली प्राथमिकता है उसके लिए हमारा प्रयास जारी है और लगातार इस तरह का कार्य करते रहेंगे और प्रत्येक घरो में दस्तक देते हुये हाथ से हाथ जोड़ो,भारत जोड़ो का संदेश पहुचायेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करने का हर संभव प्रयास करेंगे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दौरान आज प्रकाश माहेश्वरी,सुनील बाजारी,दाऊ लाल साहू सोनू ठाकुर,सुमित जोशी, लक्की ठाकुर,मनीष गोयंका,दिलीप गुप्ता,हेमंत देवांगन सहित काफी संख्या में आमजन सम्मिलित हुए।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version