चुनावी मंच से अब तक कांग्रेस की 16 बड़ी घोषणाएं, किसानों का कर्जा माफ सरकार बनते ही पहला फैसला होगा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष और कवर्धा से कांग्रेस उम्मीदवार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैबिनेट अकबर भाई ने कहा- कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी घोषणाओं को पूरी ईमानदारी से पूरा किया जाएगा

अकबर भाई ने प्रदेश सहित कबीरधाम जिले वासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी

कवर्धा(गंगा प्रकाश)।। छत्तीसगढ़ में होने वाले प्रथम चरण के चुनाव के रंग में गांव-शहर और कस्बा पूरे चुनावी रंग पर रंग गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के घोषणा पत्र के अध्यक्ष और कांग्रेस के l वरिष्ठ नेता अकबर भाई कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार है। वही पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस से नीलकंठ चन्द्रवंशी उम्मीदवार है।
कांग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई ने कबीरधाम जिले सहित राज्य की जनता को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 1 नवम्बर की बधाई और शुभ कामनाएं दी है। उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति, रीति-रिवाजों, यहां की लोक पारंपरिक तीज-तिहार, हरेली, विश्व आदिवासी दिवस, कर्मा जयंती, और यहां की मूल संस्कृति को बढाने का काम किया है। छत्तीसगढ़ के अभिमान और आत्मविश्वास को जगाने का काम कांग्रेस की सरकार ने किया है। कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य की परिकल्पाओं का साकार करते हुए छत्तीसगढ़ की राजकीय गीत, छत्तीसगढ़ का राजकीय गमछा घोषित कर राज्य का पहंचान दिलाने का काम किया है। कांग्रेस सरकार ने ही राज्य की सभी जिला मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ की महतारी की प्रतिमा स्थापित करने का काम किया है। छतीसगढ़ के सरगुजा से लेकर सुकमा तक राम वनगमन पथ का निर्माण करने का काम कांग्रेस की सरकार ने ही किया है। आने वाले समय में राज्य के किसानों, मजदूरों, श्रमिकों, युवाओं, छोटे उद्यमी और व्यापारियों और सशक्त-समृद्ध और एक मजबूत छत्तीसगढ़ की परिकल्पना सकारा होगा।


चौपाल लगाकर कर रहे मतदाताओ से बात


कांग्रेस के उम्मीदवार अकबर भाई अब तक छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस-भरोसे की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यो, पूराने घोषणा पत्र के पूरे किए गए वादों और इस वर्ष चुनावी रण में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, सांसद राहूल गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रिंयका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अब तक समृद्ध, सशक्त, खुशहाल और एक मजबूत छत्तीसगढ़ की परिकल्पनाओं को पूरा करने के लिए किए गए वायदे और घोषणों को लेकर जनता के बीच भरोसे के साथ पहुंच रहे है। कांग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई ने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के मंगलवार को दलदली, तरेगावं, बैजलपुर, रबेली, सहित विभिन्न बड़े ग्रामों में पहुंच कर क्षेत्र के किसानो,भूमिहीन श्रमिको, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं से चौपाल लगा कर कांग्रेस सरकार द्वारा अब तक किए गए विकास कार्यों और कांग्रेस सरकार बनने के बाद पूरे होने वाले प्रमुख 16 वायदों को बताए।


छत्तीसगढ़ में फिर बनेगी भरोसे की सरकार
कांग्रेस अकबर भाई ने कहा कि छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की भरोसे की सरकार बनने वाली है। भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ के किसानो और जनता का भरोसा जीता है। इस बार 75 पार और छत्तीसगढ़ में फिर बनेगी भरोसे की सरकार का नारा दिया है। यह नारा महज नारा नहीं बल्कि राज्य के किसानों, श्रमिकों, मजदूरों, महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और छोट-उद्यमी और व्यापारियों का भरोसा है। जनता के भरोंसे को कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, यहां की रीति-रिवाजों और परम्पराओं को आगे बढ़ाकर भरोसा जीतनो का काम किया है।


चौपाल लगाकर 16 वादों को बताया

कांग्रेस के उम्मीदवार और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के घोषणा पत्र के अध्यक्ष अकबर भाई ने कहा कि इस बार कांग्रेस अब तक 16 बड़ी घोषणाएं की है, जिसमें किसानों का पहले की कर्जा माफी है। केजी वन से जी तक निःशुल्क शिक्षा प्रदेश के युवक-युवतियों को मिलेगी। इसी प्रकार गैस सिलेण्डर पर 500 रूपए प्रति सिलेण्डर सब्सिडी महिलाओं के खातों में जमा करने का वादा किया है। राज्य की जनता को 200 यूनिट तक बिजली मुक्त देने का वादा है। 17.5 लाख छत्तीसगढ की गरीब परिवारों को खुद का आवास का सपना पूरा करने का वादा है। तेदूपत्ता संग्राहकों को 4 हजार सालाना बोनस देने का वादा है। गरीब परिवारों को दस लाख रूपए तक एपीएल परिवारों को 5 लाख रूपए तक का इलाज की सहायता देने का वादा है। भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय में सात हजार को बढ़ाकर दस हजार रूपए देने का वादा है। महिला स्व सहायता समूहों और सक्षम योजनांतर्ग लिए गए ऋण करने की गांरटी है। लघु वनोपजों की एमएसपी पर दस रूपए प्रति किलो अतिरिक्त देने की घोषणा है। राज्य के सभी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद स्कूलो में अपग्रेडेशन करने का वादा है। इस घोषणा से हम प्रदेश के गरीब परिवारों को बेहतर और अच्छी शिक्षा दे पाएंगे। इसके अलावा पूरे प्रदेश में 700 नए ग्रामीण औद्योगिक पार्को की स्थापना का वादा है। सड़क एवं अन्य आकास्मिक दुर्घटनाओं पर निःशुल्क उपचार का वादा है। परिवहन व्यवसायियों को 726 करोड़ का बाकाया कर्ज माफ करने का वादा है। राज्य के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए तिवरा को समर्थन मूल्य पर खरीदी करने का वादा है। इसके अलावा जातिगत जनगणना करवाने का वादा है।


कांग्रेस ने जो कहा वो किया
कांग्रेस के प्रत्याशी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अकबर भाई ने कहा कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव हमने अपने किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ, 25 सौ रूपए में धान की खरीदी सहित अन्य महत्वपूर्ण वादों को लेकर जनता के बीच गए थे। जनता से हमारे वादों पर भरोंसा किया और छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहूमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनी। कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली केबिनेट बैठक में किसानों का कर्जा माफ किया था। हमने बिजली बिल हाफ किया इससे राज्य के लाखों परिवारों को करोड़ रूपए की राशि बचत हुई। 25 सौ रूपए में धान खरीदे के वादा पूरा किया। यही नहीं हमने 25 सौ रूपए से बढ़कर किसानों को उनके धान का मूल्य देकर किसानों के श्रम और परिश्रम के साथ न्याय किया। उन्होने कहा कि आप बस जानते है हमारे पांच वर्ष के कार्यकाल में कोरोना जैसे महामारी से हमने जुझा है। इस संकट के दौरान में हमने दलगत राजनीति से उपर उठकर सबकी सेवा की है। इस संकट के समय में हमने पूरी प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सेवा की। राज्य की आर्थिक स्थिति को कमजोर भी नहीं होने दिया। हमारी सरकार ने इस संकट में राज्य के बीपीएल परिवारों को तीन माह का नि‘शुल्क राशन पहुचाने का काम किया। संकट के इस दौर के बाद भी कांग्रेस की सरकार ने अपने वादों से बढ़कर काम किया है। छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति, रीति-रिवाजों को सहने का काम किया। राज्य में विश्व आदिवासी समारोह का आयोजनों से राज्य की संस्कृति को विश्व स्तर पर पहुंचाने का काम किया। इस बार राज्य की जनता का भरोसा फिर से मिलेगा और फिर से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार, जनता की भरोसे की सरकार बनने जा रही है। राज्य की खुशहाली और समृद्धि के लिए कांग्रेस के बटन दबाकर फिर से भरोसे की सरकार बनाने का आग्रह किया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version