गोलू कैवर्त
बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। कसडोल विधानसभा के तहसील लवन से करीब 10 -12 किलोमीटर की दूरी पर पूर्व दक्षिण दिशा में बसा ग्राम तुरमा में आगामी दिसम्बर माह के 3 तारीख को रंगारंग डांस प्रतियोगिता नाचबो अउ नचाबो डांस प्रतियोगिता का आयोजन संगवारी ग्रुप एवं ग्राम वासियों के संयुक्त तत्वावधान में रखे गए हैं जिनमें मुख्य अतिथि गौरीशंकर अग्रवाल कसडोल विधानसभा के विकास पुरूष पूर्व विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष होंगे ।गौरतलब हो कि शनिवार को लवन आगमन पर कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में नाचबो आउ नचाबो डांस प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल को संगवारी ग्रुप तुरमा के सदस्यों ने कार्यक्रम का पोस्टर लांच कराते हुए आत्मीयता के साथ आमंत्रित भी किए। श्री अग्रवाल ने संगवारी ग्रुप तुरमा के सदस्यों के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार कर कार्यक्रम में आने हेतु अपनी सहमति दी। इस अवसर पर प्रेमलाल साहू जनपद सदस्य एवं पूर्व सरपंच , बाबूराम साहू बूथ अध्यक्ष, पुनीत साहू बूथ अध्यक्ष, फाल्गुनी साहू BLA 2, डेविड प्रजापति BLA 2, विजेंद्र साहू , प्रेम नारायण ध्रुव, अध्यक्ष संगवारी ग्रुप उपस्थित थे ।
There is no ads to display, Please add some
