सुरजपुर(गंगा प्रकाश)। – बीते दिनों हुए खोपा देव धाम में मूर्तियों के साथ छेड़छाड़ व खंडित करने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी अविनाश यादव व नीलकमल के नेतृत्व में करंजी चौकी प्रभारी संजय गोस्वामी को ज्ञापन सौंपकर विक्षिप्त व्यक्ति के साथ अन्य आरोपियों का भी संलिप्ता का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच तथा कार्यवाही की मांग की है।

ज्ञात हो कि 31 जनवरी को खोपा देव धाम में आश्चर्यचकित कर देने वाला मामला सामने आया था। जिसमें गंगोटी निवासी अरमान सिंह विक्षिप्त व्यक्ति के द्वारा रात्रि को खोपा देव धाम में स्थापित प्राचीन मूर्तियों को उखाड़ कर इधर-उधर फेंक दिया था। हालांकि विधिवत पुनर्स्थापित कर पूजा अर्चना प्रारंभ कर दी गई। लेकिन स्थानीय ग्रामीणों व खोपा देव धाम के बैगा सुखलाल सिंह के द्वारा आरोप लगाया गया था कि एक व्यक्ति के द्वारा इतनी बडी घटना को अंजाम नहीं दिया जा सकता क्योंकि वहां रखी गई बड़ी-बड़ी पत्थर जो कि काफी वजनी है अन्य व्यक्तियों का संलिप्तता से ही यह घटना संभव है। क्योंकि सुबह घटना के बाद देव धाम में जूते का निशान दिख रहा था और एक व्यक्ति का घड़ी नीचे गिरा हुआ मिला था। विश्व हिंदू परिषद ने इस घटना का कड़ी निंदा करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है और आगे इस तरह का घटना घटित ना हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाए जाने की मांग रखी है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान विशाल, अश्वनी देवांगन राकेश, सूरज राजवाड़े, अमन, सुरेंद्र कुमार, देव प्रकाश, दीप राजवाड़े, रोशन, हिमांशु उपाध्याय, कौशल राजवाड़े, मनोज राजवाड़े, राजकमल, आर्यन मिश्रा, निखिल व अन्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version