विजयी जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सदस्य अज्ञातवास पर, अध्यक्ष चुनाव के कारण सभी को अगुवा किए जाने का अंदेशा

 

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड की राजनीति पंचायत चुनाव के बाद एक बार फिर गरमा रही है। त्रिस्तरीय चुनाव के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष बनाने राजनीति शुरू हो गया है। निर्वाचित सदस्यों पर डोरे डालने का खेल शुरू हो गया है। जबकि लगभग सभी जनपद अध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा के लिए बनाना काफी सहज बताया जा रहा है। क्योंकि राजनैतिक पार्टी बेस पर त्रिस्तरीय चुनाव तो हुए नहीं है किन्तु भाजपा का दावा है कि जिले में सर्वाधिक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता ही विजयी हुए है। इतने बड़े दावे के बाद निर्वाचित सदस्यों पर डोरे डालने से लगता है कि भाजपा के वरिश्ठ नेता अध्यक्ष बनाने में कोई कोताही नहीं रखना चाहते। बात विजयी सदस्यों पर डोरा डालने वाली ही होती तो समझा जा सकता था। परंतु विश्वस्त सूत्रों के अनुसार विजयी सदस्यों को अगुवा कर लिया गया है। जिला पंचायत सदस्यों के साथ विजयी जनपद सदस्यों के मोबाईल बंद है वे अपने घरों में मिल नहीं रहे है। अधिकांश विजयी सदस्यों द्वारा रिर्टनिंग अधिकारियों से प्रमाण पत्र उनके प्रतिनिधियों ने ही प्राप्त किए है। इससे लगता है कि अध्यक्षों के चुनाव दिनांक तक निर्वाचित सदस्य अज्ञातवश में ही रहेंगे। राजनैतिक पार्टी किसी भी प्रकार का जोखम उठाने तैयार नहीं है। इस बारे में भाजपा-कांग्रेस के जिला स्तर के नेताओं से जानकारी चाही गई तो किसी ने भी कुछ बताने से परहेज करते देखा गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version