मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने गगन दीप के पिता को इलाज के लिए दी राशि

माध्यमिक शाला फ़रफ़ौद में ध्वजारोहण के लिए खंभा खड़ा करने के दौरान हुआ था हादसा

रायपुर(गंगा प्रकाश)। विद्युत करेंट की चपेट में आकर झुलसे माध्यमिक शाला फरफौद के छात्र गगन दीप के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत तीन लाख रूपए की मंजूरी दी गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया ने इलाज के लिए स्वीकृत सहायता राशि गगन दीप के पिता को सौंपते हुए उसके इलाज के लिए अपनी ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। 

गौरतलब है कि छात्र गगन दीप स्कूल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण के लिए लोहे के पाईप खड़ा करते समय 11 केवी की लाइन की चपेट में आ गया था, जिसकी वजह से झुलसने के साथ-साथ उसे गहरी चोटें आई हैं। इस हादसे के चलते उसका हाथ काटने की नौबत आ गई है। गगन दीप का इलाज वी. केयर हॉस्पिटल तेलीबांधा रायपुर में चल रहा है। इस घटना की जानकारी मिलने पर मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने 3 लाख रूपए की सहायता दिए जाने की पहल करने के साथ ही उसका बेहतर इलाज कराए जाने का भरोसा परिजनों को दिलाया। परिजनों ने मंत्री डाॅ. डहरिया की इस सहृदयता के लिए उनका आभार जताया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version