विधवा महिला की कुल्हाड़ी मारकर निर्मम हत्या, रात को मिलने आए प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश जारी

कोरबा (गंगा प्रकाश)। जिले में रजगामार चौकी अंतर्गत गुरुवार की सुबह ओमपुर स्थित एसईसीएल के विभागीय कॉलोनी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बेवा महिला सीम पटेल की हत्या की खबर आम हुई। सीमा की हत्या किसी और ने नहीं बल्की उसके कथित प्रेमी गुमा उरांव ने की है। आधी रात को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और यह घटना घट गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

 

कोरबा के रजगामार क्षेत्र में हत्या की एक जघन्य वारदात सामने आई है, जहां एसईसीएल कॉलोनी के मकान नंबर एम 763 में रहने वाली बेवा महिला सीमा पटेल को उसके ही कथित प्रेमी ने टांगी से मौत की नींद सुला दी। बीती रात यह घटना सामने आई जब पूरा क्षेत्र नींद की आगोश में समया हुआ तब प्रगति नगर निवासी गुमा उरांव अपनी प्रेमिका सीमा पटेल से मिलने के लिए पहुंचा हुआ था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके गाद गुमा ने घर पर रखे कुल्हाड़ी से सीमा को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है, कि गुमा का सीमा से अवैध संबंध था। घटना की सूचना मिलने पर सीएसईपी भूषण एक्का पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। पुलिस ने दावा किया है,कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस ने बताया, कि मृतका के पति की मौत दो साल पहले किसी बीमारी से हो गई थी। सीमा के दो बच्चे हैं, जो उसके ही साथ रहते है। पति की मौत के बाद गुमा का सीमा के घर पर अक्सर आना जाना रहता था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। देखने वाली बात होगी, कि आरोपी पुलिस की पकड़ में कब आता है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version