विधायक बोले जनभावनाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करते रहूंगा

कांति नाग बोली जितनी भी मांगे रही हमारी सरकार ने प्राथमिकता से पूरा किया

अंतागढ़ (गंगा प्रकाश)। अंतागढ़ विधायक अनूप नाग के प्रयासों से राज्य सरकार ने पी.व्ही.13 और पी.व्ही.14 को जोड़ने वाली सड़क मार्ग के निर्माण के लिए 1.40 किलोमीटर पक्की सड़क निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 71 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की थी । जिसके पश्चात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इसके भूमिपूजन के पश्चात आज क्षेत्रीय विधायक अनुप नाग ने इस सड़क निर्माण कार्य के लिए विधिवत पूजा अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया । 

विधायक नाग ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में यहां के लोगों और प्रदेश के समुचित विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पी.व्ही.13 से पी.व्ही.14 पहुंचमार्ग के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से लेकर आमजनों ने मांग की थी। उन्होने कहा कि इस क्षेत्र के विधायक होने के नाते जनभावनाओं को पूरा करने के लिए लोगों की मांगों को पूरा करने का हर संभव प्रयास कर रहे है । उन्होने कहा कि क्षेत्र के जनउपायोगी मांगों को हम हर संभव पूरा करने का आगे भी पूरा प्रयास करते रहूंगा । आगे भी इसी तरह क्षेत्र के समुचित विकास के लिए सब मिलजुलकर प्रयास करते रहेंगे ।

विधायक ने आगे कहा कि सरकार ने जो वादे किए थे, उसमे से अधिकांश पूरा हो गया है। शिक्षा, रोजगार, आर्थिक सशक्तिकरण आदि सहित सभी क्षेत्रों में  समाज के लोगो को आगे बढ़ाने एवं सर्व समाज को सम्मान देने का कार्य सरकार द्वारा निरंतर किया जा रहा है।

कांति बोली यह विधायक के प्रति अटूट विश्वास एवं प्रेम के बदौलत संभव हो पाया

राज्य योजना आयोग की सदस्य कांति नाग ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम ग्रामवासियों सहित पुरे क्षेत्र के लोगो को बधाई दी और कहा की यह निर्माण कार्य का शुभारंभ आप सभी का विधायक नाग के प्रति अटूट विश्वास एवं प्रेम के बदौलत संभव हो पाया है श्रीमती नाग ने कहा हमारे नाग साहब जब तक जनता की मांगों को पूरा न कर दे तब तक न उन्हे चैन मिलता है और न ही वे संबंधित विभाग के मंत्रियों, अधिकारियों को चैन से रहने देते है उनका सिर्फ एक ही संकल्प है जब तक यह जीवन है जनता की सेवा में समर्पित किए रखना है और मुझे पूर्ण विश्वास है की आप सभी का प्रेम निरंतर हम पर बना रहेगा ।

कांति नाग ने अपने संबोधन में आगे कहा की हमारी सरकार द्वारा क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया, भवन सहित अन्य निर्माण कार्य की बड़ी संख्या में स्वीकृति दी गई है। जितनी जल्दी निर्माण कार्य पूरे होंगे उतनी ही जल्दी लोगों को सुविधा मिलेगी । उन्होंने अधिकारियो से कहा कि निर्माण कार्य मे गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी गुणवत्ता की लगातार मॉनिटरिंग करें। निर्माण कार्य में कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। इसी प्रकार जनपदों के द्वारा पंचायतों में किये जा रहे विकास कार्यों में भी तेजी लाएं जाने के भी निर्देश दिए ।

ये रहे मौजूद

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज साहा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रजीत विश्वास, विकास मंडल, अजीत विस्वास, जगदीश गोलदार, तारक सरदार, सुभाष विस्वास, परिमल कविराज, भगीरथ हालदार, मनोज सरकार, मोतीलाल शील, विश्वजीत राय, विमल विस्वास, रंजीत दास, अतुल विस्वास, ज्योतिष पाइक, तापस सरदार, नारायण गोलदार, गणेश चक्रवर्ती, कृष्ण विस्वास, प्रकाश मंडल, अजय घोष, वीरेन हालदार, गोविंद हीरा समेत सैकड़ों की संख्या में बच्चे, महिलाएं समेत  ग्रामीण जन मौजूद थे ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version