छुरा (गंगा प्रकाश)। विकसित भारत संकल्प यात्रा दिनांक 27-12-2023 को खड़मा पधारे विधायक रोहित साहू ने संकल्प यात्रा में शासन के जनहितैषी कार्यक्रमों को उपस्थित जन समुदाय एवम अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने का आव्हान किया ग्राम पंचायत एवम ग्रामवासियों की वर्षो से लंबित मांग खड़मा में नवीन महाविद्यालय प्रारंभ कराने पर सहमति प्रदान करते हुए विधानसभा की बजट सत्र 2024-25 में स्वीकृति कराने की सहमति प्रदान किया गया जिसमें उपस्थित जन समुदाय द्वारा खुशी जाहिर करते हुए रोहित भईया जिंदाबाद ,विष्णु देवसाय जिंदाबाद,नरेंद्र मोदी जिंदाबाद व भाजपा जिंदाबाद के नारों से सभा स्थल गुंजायमान हो गया । जिसके लिए विधायक महोदय को कोटि कोटि धन्यवाद दिया गया ।
There is no ads to display, Please add some
