ग्राम पंचायत भावसा के आश्रित ग्राम कोरलदंड पहुंचे विधायक मंडावी

कोरलदंड-कोंडे मार्ग पर पुलिया, नवजे पारा में सीसी रोड का किया भूमिपूजन

रंगमंच एवम सामुदायिक भवन का किया घोषणा

हरदीप छाबड़ा

मोहला मानपुर अं.चौकी-मोहला मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन कोरलदंड ग्राम पंचायत भावसा पहुंचे। विधायक ने कोरलदंड कोण्डे के बीच में बहुतप्रतीक्षित पुलिया निर्माण तथा नवजे पारा में सीसी रोड का भूमिपूजन किया। 

इसके बाद सीधे लोगो से गंवई बइठका में बात चीत किया। 

जहां वे दो पहिया वाहन में बैठकर गांव के गली मोहल्ले का निरीक्षण किया। गांव के परिवार वालो से मिले, उनका हाल चाल जाना एवम उनके समस्याओं पर जानकारी लेकर चर्चा किया। साथ ही गांव में समस्या का समाधान भी कराया। विधायक ने स्कूल भवन आंगन बाड़ी भवन का निरीक्षण किया। 

आश्रित ग्राम कोरलदंड में पहली दफा अपने विधायक को देख कर लोगो में खुशी का ठिकाना नहीं था। विधायक का ढोल बजाकर ग्रामीणों ने स्वागत किया। विधायक को अपने बीच पाकर लोग उत्साहित महसूस कर रहे थे। 

क्षेत्र के जनपद सदस्य एवं जनपद अध्यक्ष दिनेश शाह मंडावी ने मानपुर के विकास के लिए विधायक का धन्यवाद किया एवम कुछ प्रमुख मांग भी रखा।

विधायक ने अपने उद्बोधन में लोगो के हित में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे समस्त महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में बताया। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में सरकार काम कर रही है। मोहला मानपुर चौकी के जिला बनने से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा। इसका विश्वास दिलाया। 

विधायक की घोषणाएं

स्कूल पारा में रंगमंच एवम सामुदायिक भवन का घोषणा किया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सदस्य एवं अध्यक्ष दिनेश शाह मंडावी, तुलसी राम नायक सरपंच, रंजित मंडावी ग्राम पटेल, राजिम शाय तुलावी ग्राम पटेल भावसा, बीरबल शाय मंडावी, महामंत्री राजेंद्र जुरेशिया, पूर्व जनपद सदस्य कुमार कोरेटी, चिखली पाठ के कडरी जवाहर बोगा, चंदू राम कटेगा, सम्मेलाल भूआर्य, देवीलाल मंडावी, रंजीत मंडावी, गोपाल सिंह तारम, परदेशी राम भुआर्या, राम गिरधारी पिसदारे, गीतांजलि सोरी, सरिता घावडे, प्रभा कचलाम, कसंता रावते, खेमलाल रावते, नीरा बाई तारम उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version