गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छग झिरिया गाँड़ा समाज छुरा राज का वार्षिक अधिवेशन फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पोखरा में आयोजित किया गया। वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेदराम नंदे अध्यक्ष झिरिया गाँड़ा समाज तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, सरपंच सतीश यादव व अन्य अतिथि शामिल हुए। अतिथियों क आगमन पर सामाजिक जनो ने फटाके फोड़कर एवं फूलो की वर्षा करते हुए अतिथियों को मंच म लायाद्यसर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भगवान के फोटो पर गुलाल लगाकर, फूलमाला पहनाकर पूजा अर्चना की।
उपस्थित समाज गँगा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू ने कहा कि भगवान भोलेनाथ सदाशिव जिस समाज के ईष्टदेव हों उस समाज की महत्ता कभी कम नहीं हो सकती। छग झिरिया गाँड़ा समाज ने अपनी एकता, सेवभाविता और कर्तव्यनिष्ठा से सदैव प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सर्वसमाज के अनेक कार्यों में गाँड़ा समाज की भूमिका सराहनीय रही है। इस दौरान उन्होंने समाज की मांग पर सामुदायिक भवन निर्माण के लिए सात लाख रूपये की की घोषणा की।
विधायक रोहित साहू ने समाज की मांग पर गाड़ा बाजा को राज्य बाजा घोषित करने हेतु मुख्यमंत्री जी से पहल करने का आश्वासन दिया तथा गाड़ा समाज को अनुसूचित जाति से अनुसूचित जनजाति समाज में शामिल करने हेतु शासन स्तर पर बात पहुंचाने आश्वस्त किए। उन्होंने उपस्थित सभी माताओं को महतारी वंदन योजना लागू होने पर बधाई देते हुए लोकसभा चुनाव में मोदीजी के हाथों को मजबूत करने फिर आशीर्वाद प्रदान करने की बात कही। साथ ही धर्मान्तरण को विभाजनकारी बताते हुए सतर्क रहने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गाड़ा समाज के अध्यक्ष वेदराम नंदे ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा समाज के मांगपत्र का वाचन कर समाज की उपस्थिति में मुख्य अतिथि को मांगपत्र सौंपा और कहा कि गाड़ा समाज अब सतत विकास की ओर अग्रसर है। माननीय विधायक जी हमारे समाज के साथ पूरक की भांति सहयोग करेंगे ऐसा विश्वास है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version