अरविन्द तिवारी  

रायपुर (गंगा प्रकाश)- छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने विधानसभा में नक्सली हिंसा में भाजपा कार्यकर्ताओं के मारे जाने के संबंध में चर्चा कराये जाने की मांग को लेकर स्थगन प्रस्ताव के संदर्भ में सरकार के आचरण को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुये कहा कि सरकार चर्चा से भाग रही है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि जिस तरह की वारदात हो रही हैं , नक्सली वारदात में पिछले एक माह में हमारे चार कार्यकर्ताओं की शहादत हुई है ,  लगातार हमारे जवान भी मारे जा रहे हैं , धर्मांतरण दुर्भाग्यपूर्ण है और आम आदमी भय से ग्रस्त है। इस पर आज  भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव रखा। हम लोगों ने बोलना शुरू किया लेकिन दुर्भाग्य है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव की चर्चा से इंकार कर दिया , चर्चा करने से भाग गई। विपक्ष के प्रस्ताव को अहमियत नहीं दी गई और परिस्थितियां विधानसभा में यह बनी कि छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री सदन को बाधित करते हैं , चर्चा नहीं होने देते। विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा , यह लोकतंत्र का सीधा अपमान और लोकतांत्रिक व्यवस्था से खिलवाड़ है। छत्तीसगढ़ की विधानसभा में सदन में चर्चा नहीं करेंगे तो कहां करेंगे। चर्चा से रोका जाता है , सरकार चर्चा से पलायन करती है। यह सरकार चर्चा करने से कतराती है। आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण दिन था। हम चर्चा चाहते थे। हम आज भी चर्चा चाहते हैं। हम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सदन में चर्चा करना चाहते हैं। कांग्रेस सरकार से जवाब चाहते हैं लेकिन कांग्रेस संसदीय मर्यादाओं का अपमान कर रही है और जनता के मुद्दों से भाग रही है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version