सितेश सिरदार
लखनपुर (गंगा प्रकाश)। आपको बता दे कि थाना क्षेत्र के ग्राम कोसगा चारपारा में एक विवाहिता महिला से ब्लात दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है । पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उम्र 20 वर्षीय महिला ने थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 फरवरी को पानी टंकी बनाने वाला मिस्त्री सहाजन खान अपने किराये के कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। हादसे के बारे में किसी को कुछ नहीं बताने की बात कही। मामले के बारे में किसी को कुछ बताने की स्थिति में जान से मारने की धमकी भी दिया। कमरे का कुड़ी बाहर से बंद कर मौके वारदात से फरार हो गया,पीड़िता महिला के इकबालिया बयान एवं लिखित तहरीर पर लखनपुर पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर धारा 376 ,506,343 भादस के तहत आरोपी सहाजन खान आ0 हुसैन खान उम्र 32 वर्ष साकिन ग्राम व थाना पथरडुबा जिला बनकुरा पश्चिम बंगाल को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
