छुरा (गंगा प्रकाश) :- स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता जागरुकता पखवाड़ा आयोजित किया गया। नुक्कड़ नाटक, गीत, नारों के माध्यम से नगरवासी, अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर स्वच्छता ही सेवा का संदेश के साथ विशाल जन जागरूकता रैली निकाली। *हर नागरिक का एक ही नारा, सबसे सुंदर नगर हमारा* जैसे प्रेरक निनादो से शहर गुंजायमान रहा। नगर के प्रबुद्ध जनों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों ने झाड़ू लेकर नगर की सफाई की। विद्यालयीन बच्चों ने चित्रकला और रंगोली बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया। रैली उपरांत भव्य सम्मान समारोह द्वारा स्वच्छता मित्रों, सफाई कर्मी, स्वच्छता दीदी एवं चित्रकला रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागी बच्चों का सम्मान किया गया। नगर पंचायत उपाध्यक्ष रिंकू सचदेव, वरिष्ठ पार्षद अशोक दीक्षित, हरीश यादव, पंचराम टंडन, श्रीमती मीना चंद्राकर, श्रीमती रजनी लहरे, श्रीमती चित्ररेखा ध्रुव, एल्डरमेन सलीम मेमन, लोकेश्वर वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लाल सिंह मरकाम, संवाददाता मेशनंदन पांडे, वरिष्ठ शिक्षक एम.आर. देवांगन, डॉ. विनीत साहू, रेवेंद्र दीक्षित, उप अभियंता श्याम सुंदर पटनायक द्वारा मां भारती, मां शारदे, छत्तीसगढ़ महतारी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पुष्पमाल अर्पण कर अक्षत कुमकुम रोली चंदन से वंदन करते हुए दीप प्रज्वलन किया। अतिथियों ने बच्चों के द्वारा उकेरी गई सुंदर रंगोली का निरीक्षण कर प्रोत्साहित किया। राजकीय गीत, सरस्वती वंदना एवं सर्वधर्म प्रार्थना द्वारा कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। प्रतिवेदन वाचन करते हुए नोडल वीरेंद्र ठाकुर ने 15 दिनों तक चले स्वच्छता अभियान का विस्तृत जानकारी प्रस्तुत किया। पार्षद हरीश यादव ने उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता का शपथ दिलाया। अतिथियों की ओर से वरिष्ठ पार्षद अशोक दीक्षित ने कहा कि हम स्वयं स्वच्छ रहकर, आसपास और नगर की साफ सफाई में स्वप्रेरित होकर सहयोग करेंगे तो हमारा नगर स्वमेव स्वच्छ रहेगा। आगे कहा कि स्वच्छता हम सबकी जिम्मेदारी है। एल्डरमेन सलीम मेमन ने ओजस्वी उद्बोधन देते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आजीवन अपना काम स्वयं किया। वे सदैव सबको स्वावलंबन के लिए प्रेरित करते रहे। हम सबको राष्ट्रपिता के बताएं मार्ग पर चलकर नगर, राज्य और राष्ट्र को स्वच्छ बनाने में सहयोग करना चाहिए। संचालन करते हुए भारत स्काउट्स एवं गाइडस के जिला प्रशिक्षण आयुक्त अर्जुन धनंजय सिन्हा ने कविता, नारों, प्रेरक संदेशों के द्वारा स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया। सिन्हा ने गीला कचरा, सूखा कचरा को अलग करने के मूल उद्देश्य को भी विस्तार से बताया। महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, गीतों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण रोकने, स्वच्छता, जल संग्रहण, मोबाइल के दुष्परिणाम, वृक्षारोपण का प्रेरक संदेश दिया। मिशन क्लीन सिटी अंतर्गत स्वच्छता दीदी, निकाय के सफाई कर्मी, स्वच्छता मित्र एवं कर्मचारियों का शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किए प्रतिभागियों को कॉलेज बैग, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में भाग लिए सभी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं ड्राइंग सेट सांत्वना पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया। सभी निर्णायकों, प्रभारी शिक्षकों, उपस्थित संवाददाताओं, आश्रम अधीक्षकों एवं सुरक्षा में लगे आरक्षकों को भी मोमेंटो और कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी लाल सिंह मरकाम ने स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने का आवाह्न करते हुए सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक मानसिक निषाद, सेवानिवृत्त व्याख्याता के.आर. सिन्हा, शिक्षकगण होरीलाल कुर्रे, लोवित रत्नाकर, संतोष वर्मा, डीगेश बघेल, करुणा वर्मा, तरुण बंजारे, टिकेश्वरी साहू, अनीता चंद्राकर, अंजू कौशिक, बुंदा साहू, किशोर सिन्हा, योगेंद्री कश्यप, योगेश्वरी बंजारे, परागा ध्रुव, लारेंस महिलाने, डोमेश्वर ध्रुव, अधीक्षक गिरधारी कुंभकार, कुलेश्वर मरकाम, तुलेश्वरी कंवर, सपना कंसारी, देवव्रत साहू, प्रेमबती ध्रुव, गोस्वामी मैडम, नगर पंचायत के कर्मचारी जितेंद्र पाटकर, मिथलेश सिन्हा, रामाधार यादव, कमलेश सिन्हा , परमेश्वर, दीपक, दानेश्वर, रमेश, रजत, नामेश, रूपेश का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भाग लिया।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
