मैनपुर । विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग कमार भुजिया के द्वारा दैनिक वेतन भोगी आकस्मिक निधि द्वारा विभिन्न विभाग में कार्यरत कर्मचारी को नियमित एवं वंचित कमारों को वन अधिकार पट्टा दिलाने प्रदाय करने के संबंध में आंदोलन में बाध्य होने की बात कही थी जिसको छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा संज्ञान में लिया गया और उस संबंध में गरियाबंद जिला कलेक्टर प्रभात मलिक ने विशेष रुप से कमार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष जिला अध्यक्ष के साथ एक बैठक आहूत किया वहीं आश्वासन दिया कि जिन जिन कमार भुंजिया समाज के वन अधिकार पट्टा काश्तकार को जल्द ही पट्टा दिया जाएगा क्योंकि ऐसे ज्वलंत समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधीश ने आश्वासन दिए वहीं विभिन्न समस्याओं को लेकर आंदोलन की बात कही गई थी जिसको स्थगित किया गया है। उच्च स्तर पर राज्य शासन को अन्य मांगों के संबंध में चिट्ठी भेजकर अवगत कराएंगे और उन समस्याओं को भी निराकरण करने के लिए भरसक प्रयास करने की बात जिलाधीश ने कही है इस अवसर पर कमार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सिंह सोरी प्रदेश अध्यक्ष बैशाखू राम सोरी नवतूराम सहित कमार समाज के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
