फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर विकासखंड में 15 जून से 10 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। इसमें मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को आठवें चरण के साथ-साथ राष्ट्रीय सघन कुष्ठ खोज अभियान राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान भी जारी है। इसके तहत घर-घर भ्रमण कर मलेरिया कुष्ठ रोग और नेत्र ज्योति के संभावित मरीजों की पहचान कर उनकी जांच एवं धनात्मक मरीजों को उपचार के लिए क्रियान्वयन कराया जा रहा है। विशेष सर्वेक्षण कार्य की गतिविधियों को गति देने के लिए ब्लॉक मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मास्टर ट्रेनर खंड विस्तार प्रशिक्षक ने विकास खंड के समस्त सुपरवाइजर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आर एच ओ को प्रशिक्षण दिया।
There is no ads to display, Please add some
