साधराम साहू
जांजगीर चाम्पा (गंगा प्रकाश)। विश्व जल दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत मेऊ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति पामगढ़ अंशुल मिंज रहे। उन्होंने कहा कि विश्व जल दिवस एक महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय दिवस है जो हर वर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है लोगों को पानी के महत्व के बारे में जागरूक करना और पानी के संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करना। हम सब जानते हैं कि ” जल है तो कल है”इसलिए पानी को व्यर्थ ना बहाएं । पानी एक अनमोल संसाधन है, और हमें इसका सदुपयोग करना चाहिए। उन्होंने लोगों के कानूनी अधिकार के संबंध में भी विस्तार से बताए । इस मौके पर पीएलवी गजानंद प्रसाद कश्यप ने विश्व जल दिवस 2024 के थीम “शांति के लिए जल ” है , पर चर्चा करते हुए निशुल्क कानूनी सहायता , टोल फ्री नंबर 15100 , महिलाओं के अधिकार, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091, प्रथम सूचना रिपोर्ट, माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण अधिनियम, गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, लोक अदालत आदि की जानकारी दी।
इस अवसर पर श्रीमती अनिता अग्रवाल जिला कार्यक्रम अधिकारी जांजगीर ने पोषण पखवाड़ा विषय पर विस्तार से जानकारी दी , परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग पामगढ़ श्रीमती अणिमा मिश्रा जी के द्वारा मंच संचालन करते हुए मतदाता जागरूकता, नव विवाहिता एवं नए मतदाताओं को बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लेने हेतु प्रेरित किया, कार्यक्रम को श्रीमती दिव्या राजपूत मैम ने भी संबोधित किया, नरेंद्र सूर्यवंशी पैरा लीगल वॉलिंटियर , सचिव ग्राम पंचायत मेऊ रामेश्वर अनंत , श्रीमती मनीषा जांगड़े पर्यवेक्षक सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहें।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
