सूरजपुर(गंगा प्रकाश)। कोरोना वायरस से बचाव से जुड़ी तैयारियों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टर, नगरीय निकाय अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में
कोरोना वायरस से बचाव, आवश्यक सावधानियों और आगामी कार्य योजना के संबंध में समीक्षा की गयी। आमजन से कोविड-19 अनुरूप व्यवहार को अपनाने की अपील की। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए जा रहे आवश्यक दिशा निर्देश का पालन करवाने निर्देश उपस्थित संबंधित अधिकारियों को दिये।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा राजस्व विभाग में पारदर्शिता, कानून व्यवस्था और छत्तीसगढ़ शासन के आगामी रोड मैप को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई। इस अवसर पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव व उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।
बैठक में जिले से जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, चीफ मेडिकल एंड हेल्थ ऑफिसर डॉक्टर आर एस सिंह व अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
