बुचाटोला में वीरांगना दुर्गावती की मूर्ति का अनावरण

वीरांगना महारानी दुर्गावती का आत्मबलिदान आदिवासी समाज के लिए अनुकरणीय-इंद्रशाह मंडावी

हरदीप छाबड़ा

मोहला मानपुर अं.चौकी(गंगा प्रकाश)-रानी दुर्गावती भारत की एक प्रसिद्ध वीरांगना थी, जिसने मध्यप्रदेश के पूरे गोंडवाना क्षेत्र में राज किया। 15 वर्षो तक राज करने वाली रानी दुर्गावती गोंडवाना साम्राज्य का अमिट हस्ताक्षर है। जिन्होंने गोंडवाना साम्राज्य के लिए दुश्मन के सामने घुटने नही टेके बल्कि आत्मबलिदान का परिचय दिया और स्वयं ही कटार अपने पेट में भोंककर आत्मबलिदान की पथ पर आगे बढ़ गई। आदिवासी रानी मरना जरूरी समझी पर किसी के सत्ता में रहना नही। इससे हमे यही शिक्षा मिलता है की अपने स्वाभिमान और आत्मबल से कभी समझौता नहीं करना चाहिए। उक्त बाते विधायक मोहला मानपुर इंद्र शाह मंडावी संसदीय सचिव छ ग शासन ने महारानी दुर्गावती प्रतिमा अनावरण समारोह में कही।

बुधवार को संभागीय गोंड महासभा मोहला के अंतर्गत गोंड समाज ग्राम इकाई एवम आदिवासी विकास समिति के तत्वाधान में नारी शौर्यता के प्रतीक वीरांगना महारानी दुर्गावती के 498 वें जयंती के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम मनमोहक मांदर नृत्य की प्रस्तुति के साथ ग्राम बुचाटोला में महारानी दुर्गावती के मूर्ति का अनावरण इंद्रशाह मंडावी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता नरेंद्र सिंह नेताम महासभा अध्यक्ष संभागीय गोंड महासभा मोहला ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक खुज्जी श्रीमती छन्नी चंदू साहू उपस्थित रही। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य ललिता कंवर, महासभा सचिव कुमार कोरेटी, ब्लॉक अध्यक्ष गोंड समाज छुरिया दिनेश कोरेटी दिलेर बाबू राम हिडको, दरोगा नेताम रहे। 

कार्यक्रम को लेकर आदिवासी समाज में उत्साह

वीरांगना महारानी दुर्गावती के जन्म जयंती पर मूर्ति अनावरण के अवसर पर पूरे आदिवास समाज उत्साह से परिपूर्ण थे। अलग अलग क्षेत्र के सभी आदिवासी समाज के लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

प्रमुख वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि विधायक खुज्जी छन्नी चंदू साहू ने महारानी दुर्गावती के शौर्यता एवम चरित्र के बारे में कहा। कार्यक्रम को नरेंद्र नेताम, ललिता कंवर, कुमार कोरेटी, दिनेश कोरेटी, बाबूराव हिड़को, दरोगा नेताम ने संबोधित किया। सभी ने महारानी दुर्गावती के शौर्य को बताया एवम अनुकरणीय बताया।

सांस्कृतिक गतिविधियों से सजी रही मंच

कार्यक्रम स्थल में सुप्रसिद्ध जय लिंगो आदिवासी मांदर नृत्य दल आंको एवम जय सेवा रिलो मांदर नृत्य दल पंडरापानी के लोक कलाकार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम मनमोहक प्रस्तुति देते रहे। 

आदिवासी समाज की मांग पर 30 लाख की सामुदायिक भवन एवं महाविद्यालय की मांग पर दिया आश्वासन

आदिवासी समाज की मांग पर संसदीय सचिव ने महविद्यालय एवम सामुदायिक भवन हेतु मुख्यमंत्री से मिलकर बजट में शामिल कराने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में श्रीमती पवन बाई धुर्वे सरपंच ग्राम पंचायत बुचाटोला, दिलीप कोरेटी, महाजन कोमरे, भागवत राम पुरामें, अंबिका सलामे, अतिथि के रूप में राम विलास घावडे, द्रौपदी मंडावी, कन्हैया कोले, नेहरू लाल साहू, कल्पना मंडावी, प्रभूराम कोमरे, रामकिशन अरकारा, संजीव कुमार, डोमेन कुमार पटेल, सेवक राम सहारे, हेमसिंह निर्मला, रूपनाथ सिंह, समनलाल यूके, इंदल साय धुर्वे, रामाधार कोड़पे, जनतु राम आंचला, गिरधारी लाल गोटे उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version