गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में एक पेड़ मां के नाम के संदेश के साथ वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ देमीन पीलाचंद मांडले सरपंच ग्राम पंचायत बिजली ने सीताफल पौधा लगाकर किया। तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा शाला परिसर में नारियल, आम, आँवला, नींबू, गुलमोहर, बरगद, पीपल, कटहल, अमरुद एवं बादाम के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य पूरनलाल साहू ने कहा की वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे.अगर समय रहते ही प्रकृति को नहीं बचाया गया तो आने वाले दिनों में पृथ्वी पर निवास करने वालों को जल एवं वायु संकट से जूझना पड़ेगा अतः प्रकृति को बचाने के लिए आम लोगों को प्रकृति की रक्षा करने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए। पेड़ हमें जीवन के लिए ऑक्सीजन, खाने के लिए फल और गर्मी में छाया प्रदान करती है। वहीं पेड़ पर्यावरण संरक्षण के साथ माँ की सेवा के पवित्र भाव को मजबूती प्रदान करेगा। दिनेश कुमार साहू व्याख्याता ने कहा कि पेड़ पौधे इस धरा के अनमोल आभूषण होते हैं.हमें पेड़ पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा व संरक्षण भी बहुत जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए पेड़ पौधे लगाना जरूरी है। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि पीलाचंद मांडले, संस्था के प्राचार्य पूरनलाल साहू, व्याख्याता दिनेश कुमार साहू, विनय कुमार साहू, नरेंद्र कुमार साहू, रेखा सोनी, गीतांजली नेताम, संतोषी गिलहरे, सत्या मिश्रा, नकुल राम साहू, रुद्र प्रताप साहू, क्लर्क दुष्यंत कुमार साहू भृत्य आकाश सूर्यवंशी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
