नई दिल्ली । भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के प्रयास में 1 मई से 15 मई, 2024 तक स्वच्छता पखवाड़ा मना रहा है। इसके तहत पहला स्वच्छता अभियान आज पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), एनसीईआरटी परिसर, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।



अभियान को संबोधित करते हुए डीएसआईआर के सचिव और सीएसआईआर के महानिदेशक डॉ. एन. कलैसेल्वी

स्वच्छता अभियान की शुरुआत डीएसआईआर के सचिव और सीएसआईआर के महानिदेशक डॉ. एन. कलैसेल्वी के संबोधन के साथ हुई, जिसमें उन्होंने भविष्य में बच्चों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अगुआ बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वस्थ और जीवंत समाज के लिए स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया। डीएसआईआर के संयुक्त सचिव श्री सुरिंदर पाल सिंह ने भी बच्चों को व्यक्तिगत साफ़-सफ़ाई  और अपने आस-पास की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद डीएसआईआर टीम ने सफाई अभियान चलाया और बच्चों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया।

संपूर्ण डीएसआईआर परिवार द्वारा ली गई स्वच्छता शपथ, स्वच्छता के लिए व्यक्तिगत प्रतिबद्धता, स्वच्छता के लिए प्रति वर्ष सौ घंटे समर्पित करने और स्वच्छ भारत मिशन के संदेश के प्रचार-प्रसार पर केंद्रित थी। शपथ प्रत्येक व्यक्ति को 100 अन्य व्यक्तियों को यह प्रतिज्ञा लेने के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें स्वच्छता के लिए अपने 100 घंटे समर्पित करने के लिए प्रोत्साहित करती है। स्वच्छता पखवाड़ा का उद्देश्य व्यक्तियों, विशेषकर युवा पीढ़ी के बीच स्वच्छता और साफ़-सफ़ाई के प्रति उत्तरदायित्व की भावना उत्पन्न करना है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version