गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री राम प्रभु उदय आर. गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव के चेकपोस्ट पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थैतिक निगरानी दल द्वारा किये गये कार्यवाहियों का जायजा लिया। इस अवसर पर टीम के सदस्यों से कहा कि जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए स्थैतिक निगरानी दल का कार्य महत्वपूर्ण है। दल के सदस्य सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारीपूर्वक बेहतर ढंग से सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन के दौरान वाहनों की सघन जांच के लिए जिले के सीमावर्ती क्षेत्र राजिम विधानसभा और बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थैतिक निगरानी टीम कार्य कर रही है। इस अवसर पर स्थैतिक निगरानी टीम के सभी सदस्य उपस्थित थे।
व्यय प्रेक्षक श्री राम प्रभु उदय आर. ने जामगांव चेकपोस्ट का किया आकस्मिक निरीक्षण
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
