छुरा (गंगा प्रकाश)। एससीईआरटी रायपुर में योग विषय पर संभाग स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ योग आयोग, पतंजलि योग समिति, एससीईआरटी के राज्य स्तरीय योग प्रशिक्षक, नवाचारी शिक्षक शंकर लाल यदु ने प्रशिक्षण में भाग लिया। यदु ने बताया कि सत्र में योग की बारीकियों के साथ-साथ आयुर्वेद, षटकर्म की भी गहन शिक्षा दी गई। हमने जल नेति, रबर नेति, सूत्र नेति, कुंजल, धौती, मुद्रा, बंध आदि को स्वयं करके सीखा। षटकर्म, शरीर की आंतरिक शुद्धि के लिए बहुत ही फायदेमंद है। षटकर्म के लिए मौखिक एवं प्रायोगिक तौर पर गहरी जानकारी होना आवश्यक है। इस हेतु आहारचर्या, खानपान, नियमित दिनचर्या का भी जानकारी होना चाहिए। योग अंतःकरण की पवित्रता का सरल माध्यम है। प्रशिक्षण में हमें औषधीय पौधों को नजदीक से देखने, पहचानने, उनके गुणों को जानने, रोगों पर उपयोग के तरीकों का वृहद ज्ञान प्राप्त हुआ। हम अपने आसपास के बहुमूल्य औषधीय को जानकारी के अभाव में पहचान नहीं पाते एवं उनका लाभ नहीं ले पाते हैं। असाध्य रोगों का ईलाज भी हमारे आसपास की जड़ी बूटियों में छिपा रहता है। एससीईआरटी के मास्टर ट्रेनर, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी अर्जुन धनंजय सिन्हा ने कहा कि शंकर लाल यदु, वर्ष 2006 से ही एससीईआरटी में योग की शिक्षा ले रहे हैं। अपनी योग निष्ठा के कारण जिले में 300 से अधिक योग शिविरों के माध्यम से लाखों लोगों को योग की बारीकियों से अवगत करा चुके हैं। शंकर लाल यदु, जिले के योगरत्न है। उनके वृहद ज्ञान का लाभ लगातार मिलता रहा है। क्रमबद्ध प्रशिक्षणों से उनका ज्ञान और परिष्कृत हुआ है। एससीईआरटी के प्रशिक्षण प्रभारी ज्ञान प्रकाश द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स छबि राम साहू, डॉ. छगन लाल सोनवानी, टुपेंद्र वर्मा, संजय मिश्रा, राजेश तिवारी द्वारा योग के महत्त्वपूर्ण अंगो की जानकारी दी गई। औषधीय पौधों के बारे में उपेश्वर ठाकुर एवं गणेश सोरी द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंडर सेक्रेटरी प्रदीप हेड़ाऊ, उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम सलाहकार नेहा कुमार, साक्षरता विभाग के नोडल अधिकारी प्रशांत पांडे, प्रशिक्षण प्रभारी ज्ञानप्रकाश द्विवेदी के करकमलों से शंकर लाल यदु को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। उनके इस उपलब्धि पर पतंजलि योग समिति संरक्षक यशवंत यादव, भारत स्वाभिमान न्यास जिला प्रभारी संतराम कंवर, स्मरण साहित्य समिति अध्यक्ष ललित साहू, योगाचार्य जागेश्वर ध्रुव, देवनारायण यदु, हरीश नेताम, हेमलाल पटेल, भोज पटेल, फलेंद्र ठाकुर, मिथलेश सिन्हा, नरेंद्र साहू, पोखन ठाकुर, हुबलाल पटेल, भरत साहू, संतोष निषाद, कृष्णेश यदु, होरीलाल साहू आदि ने बधाई दिया है।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
