गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत जिले में शत प्रतिशत मतदान के संकल्प के साथ स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से कलेक्टर दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव के नेतृत्व में छुरा ब्लॉक के ग्राम कनसिंघी में विशेष अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए घर-घर जाकर अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

ग्राम कनसिंघी में डोर टू डोर जाकर लोगों को मतदान के लिए किया गया प्रेरित


इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव द्वारा शत प्रतिशत मतदान की शपथ समस्त उपस्थित जनों को दिलायी गयी। साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। रैली में मतदाताओं को जागरूक करने विभिन्न प्रकार के नारे युक्त बैनर एवं पोस्टर का उपयोग किया गया। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारियों एवं समूह की महिलाओं ने डोर-टू-डोर जाकर लोगों को 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दौरान अवश्य मतदान करने का संदेश दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version