शपथ ग्रहण..नगर पंचायत नगरी अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा सहित 15 पार्षदों ने लिया शपथ

अनुविभागीय अधिकारी प्रीति दुर्गम ने दिलाई शपथ

 

कृष्णा दीवान 

धमतरी (गंगा प्रकाश)। नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष, और पार्षदों ने विधिवत शपथ लेकर जनसेवा के अपने संकल्प को दोहराया। शपथग्रहण आयोजन की भव्यता देखते ही बन रही थी। समारोह का संचालन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ,जहां नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने नगर  विकास के लिए ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने की शपथ ली।

 

समारोह में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी, नगर पंचायत के कर्मचारी, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक भारी संख्या में उपस्थिति थे।

 

मुख्य अतिथि धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनता के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करें और नगर के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर बलजीत छाबड़ा ने कहा की उनका अध्यक्षीय कार्यकाल केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, उन्होंने नगरवासीयों को विश्वास दिलाया जो जिम्मेदारी जनता ने मेरी कंधों पर रखा है उस जिम्मेदारी को पूरी सत्य और निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाउंगा, और प्रत्येक वर्ग युवाओं, बुजुर्गों, माताओं-बहनों, व्यापारियों सहित सभी समुदायों के साथ मिलकर काम करेंगे और नगरी नगर को विकास के पथ पर आगे ले जायेंगे।

इस अवसर पर सिहावा विधायक अंबिका मरकाम,धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा,महेंद्र पंडित, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नोहरू राम निषाद पूर्व विधायक श्रवण मरकाम,अशोक सोम पिंकी ध्रुव जिला पंचायत सदस्य अरूण कुमार सार्वा,अजय फत्ते लाल ध्रुव, अराधना शुक्ला,अजय नाहटा,नंदकुमार यादव सहित भाजपा के कार्यकर्ता शफथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने।

शफथ ग्रहण के इस आयोजन से नगर पंचायत नगरी के विकास में एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक बन गया। अब सभी की निगाहें इन नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर टिकी हैं, जो नगर की बेहतरी के लिए अपनी प्रतिबद्धता को निभाने की दिशा में अग्रसर होंगे। जिस पर नगरवासीयों की निगाहें टिकी होंगी।

इस गरिमापूर्ण सफर सामारोह कार्यक्रम का सुपर संचालन प्रदीप जैन बंटी ने किया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version