दर्रीपारा (गंगा प्रकाश)। समीपस्थ ग्राम अन्दोरा में 9 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर नव युवक-युवती जनजागृति समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि संजय नेताम उपाध्यक्ष जिला पंचायत गरियाबंद,अध्यक्षता मनोहर मरकाम सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत कोसमी द ,विशिष्ट अतिथि खिलेश्वरी आयाम सदस्य व सभापति जनपद पंचायत गरियाबंद,गोपाल नेताम युवा कांग्रेस ग्रामीण ब्लाँक अध्यक्ष बिन्द्रानवागढ़,डमेश्वरी मरकाम सरपंच ग्राम पंचायत कोसमी द ,क्रांति यादव लाईन मेन जोबा होंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रथम,द्वितीय,तृतीय,चतुर्थ आने पर पुरुस्कार दिया जाएगा। जिसमें सामूहिक नृत्य में प्रथम 10 हजार रुपये,द्वितीय 6 हजार रुपये, तृतीय 3 हजार रुपये ये तीनों पुरुस्कार आयोजक समिति के द्वारा एवं चतुर्थ पुरुस्कार 1 हजार रुपये इंदल सिंह मरकाम के द्वारा तथा एकल एवं युगल नृत्य में प्रथम पुरुस्कार 4 हजार रुपये छत्रपाल कश्यप पशु चिकित्सक जोबा,द्वितीय पुरुस्कार 3 हजार रुपये महेंद्र कुमार नेताम शिक्षक,तृतीय पुरुस्कार 2 हजार रुपये नरेश मंडावी,नीलाम्बर मरकाम अंदोरा,चतुर्थ पुरुस्कार 1 हजार रुपये गोरेलाल मोंगरे ग्राम कोटवार के द्वारा दिया जायेगा।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
