बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। नगर पंचायत लवन स्थित अंग्रेजी एवं देशी शराब दुकान कांग्रेस सरकार के पहले ही लवन भालुकोना मार्ग पर  होने से सड़क दुर्घटनाओ में काफी हद तक विराम लगा हुआ है लेकिन अभी हालिया जानकारी सूत्रों से प्राप्त हो रही है कि शराब दुकान उस जगह से हटकर बलौदाबाजार-लवन मुख्य मार्ग पर आने वाला है इससे सड़क दुर्घटनाओं में रोजाना वृद्धि देखने को मिलने के साथ साथ छात्र छात्राओं एवं राहगीरों के लिए उचित नहीं होगा, इसके अलावा एक और समस्या निर्मित होने वाला है मुख्य मार्ग पर शराब भट्टी आने से सड़क जाम जैसी स्थिति रोजाना देखने को मिलेगा।उक्त शराब भट्टी की आगामी दिनों में होने वाले स्थानांतरित स्थान को लेकर नगर वासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनप रहा है।इस विषय पर बात करते हुए पत्रकार गोलू को विजय यादव मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि शराब भट्टी यदि पुराने जगह से अन्यत्र किया गया तो भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उग्र आंदोलन किये जाएंगे, अप्रिय वातावरण स्थिति निर्मित होगा उसकी संपूर्ण जवाबदेही जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग की होगी।क्योंकि पुराने जगह में किसी भी प्रकार की अब तक किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं है और शराब दुकान शहर से दूर होने से अप्रिय घटना से लेकर सड़क हादसों में पूर्णतः विराम लगा हुआ है।बिना शराब दुकान आने से मुख्य मार्ग में सड़क हादसों की खबर देखने को मिलते रहा है शराब भट्टी मुख्य मार्ग में आ जाने से सड़क हादसों सहित अनेक समस्याओं का अम्बार रोजाना निर्मित होगा जिसका सामना नगर   वासियों के साथ साथ आसपास के गॉवों से आने वाले ग्रामीणों के साथ साथ मुख्य मार्ग में सफर तय करने वाले राहगीरों को झेलना पड़ेगा।शराब भट्टी को मुख्य मार्ग में किसी भी सूरत में आने नहीं देंगे ,चाहे इसके लिए आर पार की लड़ाई ही क्यों न लड़ना पड़े।शराब भट्टी को लेकर नगर वासियों का क्या कहना है एक नजर उस पर भी डालते चले ।रामकुमार साहू नगर पंचायत उपाध्यक्ष लवन ने कहा कि शराब भट्टी को दूसरी जगह शिफ्ट करने से पूर्व नगर पंचायत का प्रस्ताव लेना चाहिए अन्यथा अनुचित है इसके अलावा जिस जगह शराब भट्टी को ले जाया गया है उस जगह पर विश्राम गृह, महाविद्यालय एवं जोगी सरोवर बांध है ।बच्चों के भविष्य पर बुरा असर पड़ेगा साथ ही सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ने के अलावा असामाजिक तत्वों का डेरा होगा आमजनों को घोर समस्या झेलना पड़ेगा।मनोज पांडेय कांग्रेस नेता लवन ने कहा कि शराब भट्टी को पुराने जगह से अन्यत्र करना सर्वथा अनुचित है।बच्चों के भविष्य के साथ भेदभाव है।लक्ष्मी साहू प्रदेश कार्य समिति सदस्य महिला मोर्चा भाजपा ने कहा कि महाविद्यालय के पास शराब भट्टी किसी भी सूरत में नहीं जाना चाहिए यदि ऐसा हुआ तो हजारों महिलाओं को लेकर जनांदोलन के लिए बाध्य होंगे।वहीं विनोद पटेल अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी अध्यक्ष ने शासन ,प्रसान से निवेदन है करते हुए कहा कि  आज बलौदाबाजार जिला का लवन क्षेत्र में शराब भट्ठी जो हैं मेन रोड बलौदाबाजार मार्ग में संचालित किया जा रहा है जिससे लोगों को आने जाने वालों को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा जिससे ,हादसा होने की बहुत ही डर बना रहेगा ।पुराने जगह ही यथावत रखा जाए या पूर्णतः बंद कर दिया जाए।अजय ताम्रकार प्रदेश सचिव कांग्रेस सेवादल ने पत्रकार गोलू कैवर्त से बात करते हुए कहा कि शराब भट्टी पुराने जगह पर ही ठीक है मुख्य मार्ग पर आने से जहां सड़क हादसे बढ़ेगा वंही महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को बहुत परेशानी होगी क्योंकि शराब भट्टी महाविद्यालय एवं विश्राम गृह मुख्य मार्ग में जाने से शराबियों का रोजाना मेला उमड़ेगा बच्चों की पड़ पूरी तरह प्रभावित होगी।खासकर बच्चियां बहुत दूर से उच्च शिक्षा के लिए लवन पढ़ने आते हैं ।जिससे बच्चों को खासा नुकसान उठाना पड़ेगा, जिला आबकारी एवं जिला कलेक्टर रोक नहीं लगाएगा तो शिकायत मुख्यमंत्री के पास करने की बात अजय ताम्रकार ने कहा है।वंही इस मामले पर जिला आबकारी अधिकारी विकास गोस्वामी ने पत्रकार गोलू कैवर्त को बताया कि रविवार 19मार्च को अचानक से आई आंधी एवं बारिश से शराब की बहुत सारी बोतलें टूटने से राजस्व हानि हुआ है साथ ही नए जगह की बात है तो सारी नियमों का पालन करते हुए शराब भट्टी शिफ्टिंग किये गए हैं।नगर पंचायत से प्रस्ताव की आवश्यकता नहीं है ।शराब भट्टी के जगह के लिए पूर्व में ही निविदा निकाले गए थे उसी के आधार पर सारी नियमों का पालन करते हुए शराब भट्टी स्थानांतरित किये गए हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version