एसडीओपी दीपक मिश्रा व थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस ने क्षेत्रवासियों को दी दशहरे की बधाई 

चंद्रशेखर जायसवाल 

घरगोड़ा(गंगा प्रकाश)। वर्षों से विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजा की परंपरा चली आ रही है ।  परंपरा के अनुसार प्रतिवर्ष जिले के सभी थाना, चौकी एवं पुलिस लाइन शस्त्रागार में रखे शस्त्रों की साफ-सफाई कर विधि विधान से पूजा किया जाता है । इसी क्रम में आज घरघोडा थाना में एसडीओपी दीपक मिश्रा ने पहुँचकर हर्षवर्धन सिंह बैस के साथ शस्त्रागार के शस्त्रों की विध‍ि विधान, मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया । एसडीओपी दीपक मिश्रा व थाना प्रभारी ने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अनुविभाग वासियों को विजयादशमी की बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है । घरघोडा थाना में शस्त्र पूजन कार्यक्रम में एसडीओपी दीपक मिश्रा के साथ थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस , तमनार थाना प्रभारी बंजारे सहित थाना स्टाप मौजूद रहे ।

एसडीओपी ने थाना प्रभारी को दशहरे में जन सुरक्षा के मद्देनजर  नो एंट्री , बेरीगेटिंग , पेट्रोलिंग के दिशानिर्देश दिए गए है ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version