छुरा (गंगा प्रकाश)। मां भगवती शाकम्भरी शक्तिपीठ लोहझर में ‌शाकम्भरी मरार पटेल समाज द्वारा नवरात्र पर्व दिनांक 18 जनवरी से 25जनवरी तक बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। जहां पर क्षेत्र के साथ अन्य जिलों से श्रद्धालुओं की अपार भीड़ बढ़ती जा रही है। जिसमें छटवां दिन प्रमुख रूप से पटेल समाज के लिलार पटेल प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ महासंघ, डेहर पटेल प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ, सोमनाथ पटेल, प्रदेश महामंत्री, राजेन्द्र नायक , सरायपाली, प्रदेश संयोजक, पवन पटेल, महासमुंद प्रदेश सहसंयोजक, डॉ. घनश्याम पटेल, प्रदेश महामंत्री मंत्री , श्रीमती लक्ष्मी साहू, पाण्डुका, जिला पंचायत सदस्य, उड़ीसा से भनत राम पटेल जेंजरा, उड़ीसा राज सचिव, देवनाथ पटेल गुड़ापतेरा , कुलेश्वर सिन्हा पत्रकार छुरा , श्रीमती मंजू ध्रुव सरपंच, श्रीमति सुखबती टाण्डे जनपद सदस्य , ग्राम प्रमुखों, श्रद्धालुओं एवं अन्य पदाधिकारियों का शाकम्भरी समाज पदाधिकारियों नारायण पटेल छुरा संयोजक, कृष्ण कुमार पटेल, अध्यक्ष, नारायण पटेल, जीवन पटेल, श्यामलाल पटेल, हेमलाल पटेल, सतीष पटेल, संरक्षक गण, सचिव योगेश कुमार पटेल,,मंच संचालक नोहर पटेल, हेमलाल पटेल, कर्मचारी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बेदराम पटेल, उपकोषाध्यक्ष कुशल पटेल, सदस्य गुलाब पटेल, श्रीमती चन्द्रवती पटेल, यमुना पटेल, लक्ष्मी पटेल एवं शाकम्भरी समाज पदाधिकारियों द्वारा अक्षत गुलाल पुष्प से आत्मीय स्वागत किया जा रहा है। 22 जनवरी से जसगीत प्रतियोगिता में,जामली देवसरा,ओनवा, रवेली, खम्हरिया,बोरसी,भोथा,धनसुली ,खरियाररोड़ उड़ीसा,धमनी,सोरिद,मोतिमपुर,मगरलोड,मुड़ागांव,खुड़ियाडीही,कनेसर, आमानारा के प्रतिभागी भाग लेकर मां भगवती शाकम्भरी देवी का गुणगान कर रहे हैं और प्रतिदिन क्षेत्र के जसगीत मण्डलीयों का कार्यक्रम अनवरत जारी है। श्रद्धालुओं के सहयोग से प्रतिदिन सभी के लिए भोजन भण्डारा चल रहा है। साथ ही साथ मां भगवती शाकम्भरी देवी के जयंती 25 जनवरी को छुरा में प्रसाद स्वरूप साग सब्जी दान का कार्यक्रम रखा गया है,चूंकि मां भगवती शाकम्भरी देवी स्वयं मातृशक्ति है तथा संसार में भयंकर आकाल में मां अपने शरीर से सागभाजी फल-फूल एवं वनस्पति उत्पन्न कर जीव-जंतुओं को भोजन से तृप्त कर प्राण बचाई थी इसलिए छुरा क्षेत्र में भी विशेष रूप से मातृशक्तियों के हाथ से बजरंग चौक, छुरा में शाकम्भरी मरार पटेल समाज प्रमुखों की सानिध्य में साग भाजी दान किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती तोकेश्वरी मांझी अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरा,
अध्यक्षता श्रीमती चन्द्रवती पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजिम राज, विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुखबती टाण्डे,जनपद सदस्य लोहझर, श्रीमती मंजू ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत लोहझर, श्रीमती कल्याणी पटेल, उपसरपंच पिपराही, श्रीमती डिम्पल पटेल अध्यक्ष शाकम्भरी समूह छुरा, लक्ष्मी पटेल,झुनिया पटेल, पूर्णिमा पटेल पंच खरखरा एवं अन्य महिला सदस्यों की हाथों से किया जाएगा। शाकम्भरी समाज द्वारा लोगों से अपील किया गया है कि बजरंग चौक छुरा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मां भगवती शाकम्भरी देवी का प्रसाद स्वरूप साग सब्जी प्राप्त करें ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version