दर्रीपारा (गंगा प्रकाश)। शुक्रवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला दर्रीपारा में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें गणतंत्र दिवस मनाने के संबंध में तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं अन्य स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की गई।इस मौके पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों से पुस्तक वाचन कराया गया।इस अवसर पर जनपद सदस्य एवं सभापति खिलेश्वरी आयाम,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रभारी प्राचार्य डी के ठाकुर, एम के ठाकुर,पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठक आर एन शर्मा,प्राथमिक शाला प्रधान पाठक आई आर महार,उत्तम सोम,उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष नोहर देवांगन,पूर्व माध्यमिक शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष रमेश कुमार ध्रुव,सदस्य शंकर नेताम,पन्नू नेताम,सुंदर लाल साहू,जयराम साहू,हुमेश्वर नेताम,कोमल मरकाम, रमऊ निषाद,देवेंद्र यादव,केंवरा साहू,लक्ष्मी मंडावी,रीता साहू,पार्वती मरकाम,शबनम खान,गौरी ध्रुव,भुनेश्वरी ध्रुव, कामिन ध्रुव,किशोर ध्रुव,विनोद नेताम,रोहित ध्रुव आदि उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
