गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। विकासखण्ड फिंगेश्वर अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकान फिंगेश्वर का संचालन अब जागरण महिला स्व सहायता समूह द्वारा किया जायेगा। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजिम ने बताया कि शासकीय राशन दुकान फिंगेश्वर आईडी क्रमांक 511014005 जो मां भगवती महिला स्व सहायता समूह फिंगेश्वर को आबंटित एवं संचालित थी। उक्त महिला स्व सहायता समूह द्वारा की गई अनियमितता के कारण उचित मूल्य दुकान को निलंबित करते हुए निकटतम जागरण महिला स्व सहायता समूह फिंगेश्वर आईडी क्रमांक 511014004 को आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से संलग्न किया गया है।
There is no ads to display, Please add some
