अशोक अग्रवाल

दुर्ग(गंगा प्रकाश)। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, दुर्ग छ.ग. में कल विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर दीक्षांत समारोह एवं 75 वां आजादी का अमृत महोत्सव के प्रतिभावान प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प अरुण वोरा , विधायक दुर्ग शहर, चेयरमेन – स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन थे। विशेष अतिथि धीरज बाकलीवाल महापौर दुर्ग से। संस्था के प्राचार्य अनिल कुमार टेम्भेकर ने संस्था भवन की दयनीय स्थित का अवलोकन कराकर विधायक अरूण बोरा को अवगत कराया। उक्त स्थिति को देखते हुए श्री वोरा द्वारा शीघ्र अतिशीघ्र कलेक्टर , पी.डब्ल्यू.डी के अधिकारीगण एवं मुख्यमंत्री से चर्चा कर शासकीय आई.टी.आई. दुर्ग के मुख भवन एवं सी.ओ. ई. भवन की दयनीय स्थिति में सुधार करने का आश्वासन दिया गया। उक्त दोनों भवनों के प्राक्कलन की प्रति सौंपी गई। उक्त कार्यक्रम में यशपाल गोयल, मैनेजर, बैक ऑफ बड़ोदा, दुर्ग भी शामिल हुए। प्लेसमेंट अधिकारी ए.ए. मंसूरी, द्वारा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों का उत्साह वर्धन किया गया ।

उक्त कार्यक्रम में ब्रजेश जांगड़े, सुखैन ठाकुर, श्रीमती पुष्पा देवांगन, कांति कुमार क्षत्री, पुष्पेन्द्र सिंह, कु. स्वीटी शर्मा, प्रीती देवांगन, आकाश माहेश्वरी, अतीत कुमार मिश्रा, प्रांजल तिवारी, डोमेन्द्र ठाकुर, मिथलेश सोनखुटिया, श्रीमती कमलेश्वरी साहू, श्रीमती तृप्ति वर्मा, श्रीमती हेमलता वर्मा, श्रीमती तारेश्वरी साहू, श्रीमती दुर्गा निषाद, जगमोहन सिन्हा, एस.के. श्रीवास्तव, बदरूददीन, कु. विनिता जनार्दन, श्रीमती मीना कुमारी एवं अन्य अधिकारीगण / कर्मचारीगण शामिल रहे। इस अवसर पर संस्था के 12 व्यवसायों के लगभग 300 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version