फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर में 119.80 लाख की लागत से निर्माणाधीन शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी भवन का काम प्रदेश में कांग्रेस के स्थान पर भाजपा की सरकार बन जाने के कारण शासकीय एवं विभागीय आदेश के चलते अधर में लटक गया है। इस भवन निर्माण का कार्यादेश कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग गरियाबंद द्वारा अपने आदेश क्रं. 4236 दिनांक 01.01.2024 द्वारा ठेकेदार को दिया गया। भवन की आवश्यकता को देखते हुए नगर के ठेकेदार ने आदेश मिलने साथ दु्रतगति से कार्य प्रारंभ कर दिया। 16 जनवरी 2024 को राजिम विधायक रोहित साहू के मुख्य आतिथ्य एवं वरिश्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में उक्त कार्य का समारोह पूर्वक भूमिपूजन भी किया गया। ठेकेदार ने काम प्रारंभ करते हुए भवन बनाने कॉलम के लिए गड्डे की खुदाई, 3 सेप्टिक टेंक का निर्माण, बोर खनन आदि काम द्रुतगति से करते हुए काम तेजी से शुरू कर दिया। ठेकेदार ने बताया कि उसे जनवरी 2024 के अंतिम सप्ताह में कार्यपालन अभियंता गरियाबंद द्वारा मौखिक आदेश दिया गया कि नई सरकार की वित्तीय स्वीकृति तक काम बंद कर दें। ठेकेदार दिलीप निषाद से पूछने पर कि आपने कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल के पीछे कॉलम का बड़ा बड़ा गहरा गड्डा सेप्टिक टेंक का अधूरा काम एवं बोर खनन कर दिया है जिसमें कभी भी दुर्घटना हो सकती है, तो अपने कार्य क्यों बंद कर दिया है। तो श्री निषाद ने कहा कि कार्यपालन अभियंता के आदेश से अचानक जिस स्थिति में था काम बंद कर दिया गया है। श्री निषाद ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने कई बार अधिकारियों से कार्य शुरू करने की अनुमति देने कहा परन्तु उन्हें कार्य प्रारंभ करने का आदेश नहीं दिया जा रहा है। अब तक मेरे द्वारा 8 से 10 लाख खर्चाकर दिया गया है। उसका भी भुगतान नहीं किया गया है। इससे वह स्वयं परेशान है। नगर की महती आवश्यकता कन्या हायर सेकेण्डरी भवन न बनने से छात्राओं को भारी परेशानी हो रही है। कन्या शाला के प्राचार्य ने भी बताया कि शाला की पीछे निर्माण हेतु बड़े बड़़े गडडें खुदे रहने के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। नागरिकों ने तत्काल कन्या हायर सेकेण्डरी का भवन का काम पूरा करवाने की मांग की है।

पूर्व में स्वीकृत कार्य जो प्रारंभ नहीं हुए है, अथवा कार्य प्रगति पर है सरकार बदलने उपरांत उन कार्यो के पुर्न आबंटन हेतु वित्त विभाग को लिखा गया है, अब तक स्वीकृति नहीं आई है, जैसे ही स्वीकृति मिलेगी उन कार्यो को प्राथमिकता के साथ प्रारंभ किया जावेगा।

अनुज शर्मा, कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग, संभाग गरियाबंद


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version