दर्रीपारा (गंगा प्रकाश)। बाल सुरक्षा व बाल अधिकारों पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम चाइल्ड लाइन से दोस्ती अभियान का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन 1098 लोक आस्था सेवा संस्थान गरियाबंद के द्वारा 14 नवम्बर बाल दिवस के शुभ अवसर से 20 नवंबर 2021 तक चलाया जाना सुनिश्चित है। इस कार्यक्रम में अलग-अलग दिवस में बच्चों के साथ विभिन्न प्रकार के गतिविधि जिसमें रंगोली प्रतियोगिता, कहानी लेखन, दोस्ती बैंड बांधना, चित्रकारी, बाल हिंसा के खिलाफ शपथ पत्र व हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे चाइल्ड लाइन टीम,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तावर बाहरा के बच्चे रितिक साहू, नेहा ध्रुव, हुलसी साहू एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल से तनुजा नेताम, विद्या नेताम के साथ मिलकर जिलाधीश प्रभात मलिक जी व पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पांडेय, जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर को बच्चों व चाइल्ड लाइन के द्वारा चाइल्ड लाइन से दोस्ती बैंड बांधा गया तथा बाल हिंसा के खिलाफ हस्ताक्षर एवं संकल्प लिया गया की मैं जरूरतमंद असुरक्षित एवं विषम परिस्थिति में फंसे बच्चों की सहायता करूंगा/करूंगी एवं बच्चों में होने वाले किसी भी प्रकार के हिंसा का विरोध करूंगा/करूंगी । जिस पर कलेक्टर महोदय के द्वारा चाइल्ड लाइन टीम व बच्चों को शुभकामनाएं दी गई एवं बाल सुरक्षा व जन जागरूकता की दृष्टि से चलाए जा रहे कार्यक्रम की सराहना की। पुलिस अधीक्षक महोदया के द्वारा चाइल्ड लाइन गरियाबंद के कार्यों की संक्षिप्त जानकारी ली गई । बाल सुरक्षा, संरक्षण व बाल अधिकारो के मुद्दों को लेकर किसी भी प्रकार की सहायता की जरूरत पड़ने पर सहयोग करने की बात कही गई। श्रम पदाधिकारी, जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष, बाल संरक्षण अधिकारी, सखी सेंटर केंद्र प्रशासक एवं लोक आस्था सेवा संस्थान के अध्यक्ष को दोस्ती बैंड बाँधकर बच्चों के सुरक्षा और संरक्षण के प्रति सहयोग चाही गई। सखी सेंटर केंद्र प्रशासक के द्वारा बच्चों को सखी वन स्टाँप सेंटर 181 सेवा के बारे मे जानकारी दी गई। सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने बाल दिवस के अवसर पर बाल न्यायालय की कार्यों की जानकारी देकर बच्चों एवं चाइल्ड लाइन टीम को शुभकामनाएँ दिया। इस कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन स्टाफ एवं बच्चे शामिल हुए।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तावर् बाहरा मे बाल सुरक्षा व बाल अधिकारों पर विशेष जन जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
