गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना अन्तर्गत शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला सिर्रीकला के छात्र छात्राओ को पेंटर दीपकराज ने अपने जन्मदिन पर न्योता भोजन दिया। उक्त अवसर पर विद्यालय के बच्चों को ऋतु फल केला, अंगूर बिस्किट मिष्ठान न्योता भोजन में परोसा गया, पोस्टिक आहार पाकर बच्चे खुश हुए। न्योता भोजन में छात्र छात्राओं, शिक्षकों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि पालकगण बड़े उत्साह के साथ शामिल हुए। इस दौरान ग्राम के नारायण लाल, तुलाराम साहू, ईश्वरी प्रसाद, मेघनाथ, घनश्याम साहू, जीतू, प्रकाश, सोहन, भगेश, लोकनाथ, रामराज सहित प्रधान पाठक धनेश मरकाम, होरी लाल धु्रव, शिक्षकगण मनोज निर्मलकर, राजेश रात्रे, गौरीशंकर आनन्द, यामिनी साहू, रसोईया रमला यादव, सीता बाई, उमा साहू, बसंती मानिकपुरी उपस्थित रही।
There is no ads to display, Please add some
