गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जिला कलेक्टर गरियाबंद आकाश छिकारा की अभिनव पहल बोलेगा बचपन का अभियान बच्चों में बोलने के कौशल का विकास हेतु प्रारंभ किया गया। इसी कड़ी में शासकीय प्राथमिक शाला भेंड्री में जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद डीएस चौहान के मार्गदर्शन में सरपंच मोहनलाल साहू के उपस्थिति। बोलेगा बचपन अभियान का शुभारंभ 15 जुलाई को हुआ हम सभी के जीवन में ऐसा अवसर आता है जब हमें पहली बार मंच पर बोलने का अवसर मिलता है और हमें कुछ भी नहीं सुझता कि हमें क्या बोलना चाहिए। हम लोगों में से अधिकतर लोगों के जीवन में ऐसा असर उनकी बचपन में ही आता है। स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में मंच से बोलने की हिचकिचाहट दूर करने के लिए एवं उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा बोलेगा बचपन नाम का अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत स्कूल जाने वाले विद्यार्थी में से प्रतिदिन 2 विद्यार्थी प्रातः प्रार्थना सभा के समय अपना परिचय देंगे। आज का सुविचार बताएंगे एवं उच्च दिवस की 5 सबसे बड़ी खबर सबको अखबार में पढ़कर सुनाएंगे इससे बच्चों की आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी एवं स्कूल के अन्य विद्यार्थियों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के बारे में पता चल पाएगा। बोलेगा का बचपन मौखिक अभिव्यक्ति अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम का दिनांक 15 जुलाई 2023 को हुआ है। प्रारंभ में यह अभियान जिले के विभिन्न 25 विद्यालयों में शुरू किया जा रहा है। भविष्य में प्रत्येक विद्यालय कक्षा प्रत्येक बच्चे की मौखिक अभिव्यक्ति कौशल विकास गतिविधि समय-समय पर एक अभियान के रूप में चलाई जाएगी। स्कूलों और शिक्षकों के रूप में यह हमारी जिम्मेदारी है। कि कक्षा में कोई भी बच्चा शिक्षक के ध्यान से वंचित ना रहे और बच्चा हर गतिविधि में शामिल हो हर बच्चा मायने रखता है। यही बात शिक्षा के अधिकार में भी अंत निहित है और संविधान निर्माताओं की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार को मौलिक अधिकारों में रखकर मानव विचार की अभिव्यक्ति को भी विशेष स्थान दिया है। सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा पहली से पांचवी तक पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे सामान्य परिवार से आते हैं। जिनके माता-पिता कृषि पर निर्भर होते हैं या दैनिक मजदूरी के माध्यम से अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। यह सुनिश्चित करना बहुत महत्वपूर्ण है ऐसे परिवार के बच्चे बेहतर नागरिक निर्माण के लिए अपनी मौखिक अभिव्यक्ति विकसित करें। क्योंकि मानव मन बौद्धिक विकास का स्रोत है और केवल मन के विचारों की उचित प्रतिनिधित्व से ही वैचारिक परिपक्ता विकसित करने के लिए उचित गुंजाइश हो सकती है। कक्षा चौथी के छात्रा लुप्तांजलि गोस्वामी द्वारा मिशन चंद्रयान अभियान 3  के समाचार को धाराप्रवाह पढ़कर सुनाया गया। हर्षिता साहू रणवीर साहू चंचल साहू दिव्य साहू हेमलता साहू समाचार पत्र का वाचन कर सुनाया गया। सरपंच मोहनलाल साहू द्वारा जिला कलेक्टर अकाश चिकारा द्वारा बच्चों में बोलने के कौशल विकास के लिए शुरू किए बोलेगा बचपन अभियान का अभिनव पहल के लिए बधाई दिया। और शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल बनाया कार्यक्रम का संचालन राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक संस्था के प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक लालजी चिन्हा टीकू राम ध्रुव लेख राम निषाद प्रदीप कुमार साहू शाला समिति के उपाध्यक्ष वेद लता गोस्वामी भगवती साहू रुपेशवर साहु गोदावरी साहू पंचो बाई साहू उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version