बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। महिलाओं की सुरक्षा के लिए “अभिव्यक्ति”  ऐप छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गया है। इस “अभिव्यक्ति” महिला सुरक्षा ऐप के माध्यम से महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। इसके अलावा इस ऐप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी। यानी अब महिलाओं को थाने जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा महिलाएं अब अपनी सुरक्षा को लेकर सुझाव भी पुलिस विभाग तक पहुंचा सकेंगी। पुलिस अधीक्षक बेमेतरा धर्मेन्द्र सिंह एवं अति.पुलिस अधीक्षक बेमेतरा पंकज पटेल जिले के “अभिव्यक्ति” महिला सुरक्षा ऐप के नोडल अधिकारी व एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा के निर्देशन पर बेमेतरा जिले में “अभिव्यक्ति” महिला सुरक्षा ऐप एवं चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1800-123-6010 का व्यापक प्रचार – प्रसार किया जा रहा हैं।इसी कडी में आज दिनांक 14.09.2022 को  थाना बेरला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भिलौरी में “अभिव्यक्ति” महिला  सुरक्षा टीम की महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे, आरक्षक नेमसिंह राजपूत, राजेश नाथ योगी एवं “अभिव्यक्ति” टीम की अन्य सदस्य द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलौरी में प्राचार्य/शिक्षक/शिक्षिकाओ की उपस्थिति में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलौरी के बालिकाओं को “अभिव्यक्ति” महिला सुरक्षा ऐप, चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर प्रचार प्रसार किया गया।  “चेतना” अभियान के माध्यम से बालिकाओं को महिलाओ एवं बालिकाओ पर हो रहे लैंगिक शोषण के बचाव एवं कारण से संबंधित तथा गुडटच व बेडटच, सेल्फ डिफेंस, महिलाओ पर हो रहे अपराध एवं मोबाइल से सम्बन्धित होने वाले अपराध एवं उनके  रोकथाम तथा साइबर अपराध, फर्जीकाल ठगी, एटीएम ठगी, ऑनलाईन ठगी, फेसबुक से संबंधित अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई। हमें सदैव जागरूक रहने और घटना घटित होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने अपील की गई।  तथा बच्चों के साथ होने वाले अत्याचार/शोषण, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति आदि की सूचना किसी भी नागरिक द्वारा चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1800-123-6010 पर देने के संबंध में जानकारी देकर प्रचार-प्रसार एवं उपयोग के संबंध में बताया गया। 

     साथ ही नशा मुक्ति को लेकर बताया कि नशा शारीरिक समस्याओं के साथ ही आर्थिक और सामाजिक स्तर पर भी नुकसान का कारण बनता है। बच्चो को नशा नहीं करने का संकल्प व इसके दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया तथा यातायात संबंधी नियमों से अवगत कराते हुये अन्य कानूनी जानकारियां दी गई। साथ ही यातायात के नियमों का हमेशा पालन किये जाने एवं बिना लायसेंस के वाहन ना चलाने एवं उन्हें हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलौरी के शिक्षक/शिक्षिकाओ प्रभा गिरी, गीता चन्द्राकर, मोनिका गोवर्धन, कुंजन सिंह सिवाना, सत्येन्द्र कुमार कुर्रे, जितेन्द्र कुमार पटेल एवं  के  बालिकाए उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version