बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री के मंशा अनुसार महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा के लिए “अभिव्यक्ति”  ऐप  एवं हमर बेटी हमर मान के तहत पुलिस अधीक्षक बेमेतरा धर्मेन्द्र सिंह एवं अति.पुलिस अधीक्षक बेमेतरा पंकज पटेल जिले के “अभिव्यक्ति” महिला सुरक्षा ऐप के नोडल अधिकारी व एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा के निर्देशन पर बेमेतरा जिले में “अभिव्यक्ति” महिला सुरक्षा ऐप एवं चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1800-123-6010 का व्यापक प्रचार – प्रसार किया जा रहा हैं।इसी कडी में आज थाना बेमेतरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंतेली में “अभिव्यक्ति” महिला सुरक्ष टीम की महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे, आरक्षक नेमसिंह राजपूत के द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कंतेली में शिक्षक/शिक्षिकाओ की उपस्थिति में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कंतेली के बच्चो को “अभिव्यक्ति” महिला सुरक्षा ऐप, चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर प्रचार प्रसार किया गया। हमर बेटी हमर मान के तहत छात्र-छात्राओं को गुडटच व बेडटच, सेल्फ डिफेंस, महिलाओ पर हो रहे अपराध एवं मोबाइल से सम्बन्धित होने वाले अपराध एवं उनके  रोकथाम तथा महिलाओ एवं बालिकाओ पर हो रहे लैंगिक शोषण के बचाव एवं कारण से संबंधित तथा सायबर अपराधों से बचाव हेतू महत्तवपूर्ण जानकारी साझा की गई।  तथा बच्चों के साथ होने वाले अत्याचार/शोषण, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति आदि की सूचना किसी भी नागरिक द्वारा चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1800-123-6010 पर देने के संबंध में जानकारी देकर प्रचार-प्रसार एवं उपयोग के संबंध में बताया गया। 

   साथ ही नशा मुक्ति को लेकर बताया कि नशा शारीरिक समस्याओं के साथ ही आर्थिक और सामाजिक स्तर पर भी नुकसान का कारण बनता है। बच्चो को नशा नहीं करने का संकल्प व इसके दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया तथा यातायात संबंधी नियमों से अवगत कराते हुये अन्य कानूनी जानकारियां दी गई। साथ ही यातायात के नियमों का हमेशा पालन किये जाने एवं बिना लायसेंस के वाहन ना चलाने एवं उन्हें हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कंतेली के शिक्षक/शिक्षिकाओ प्रधान पाठक श्री पारस राम साहू, लक्ष्मी जांगडे, सुनीता सिंह, कनक गेमेश एवं छात्र-छात्राएं  उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version