अजय चक्रधारी 

सूरजपुर (गंगा प्रकाश)। शासकीय  हाई स्कूल पोड़ी में बोर्ड के परीक्षा देने वाले दसवीं  के विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के शुभकामनाएं देकर विदाई दिया गया। विशिष्ठ अतिथि सोशल एक्टिविस्ट  युवा नेता बीपीएस पोया अपने उद्बोधन में छात्रों को मार्गदर्शन देते हुए कहा विद्यार्थी राष्ट्र के भाग्य विधाता है। विदाई एक परंपरा है जो आती जाती रहती है परंतु भारत देश के प्रत्येक विद्यार्थी  को अपने देश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि छात्रों को ज्ञान ,त्याग ,परिश्रम ,वैज्ञानिक सोच के साथ सकारात्मक कार्य, सकारात्मक सोच हमेशा प्रयास करते रहना चाहिए  । पोया अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि मैं एक विद्यार्थी हूं और हमेशा अंतिम समय तक विद्यार्थी रहकर जीवन जीना चाहता हूं। अपने देश के लिए कार्य करना चाहता हूं, अंतिम बात रखते हुए 10 वी दसवीं की विद्यार्थीयों को उज्जवल भविष्य की कामना कर  शुभकामनाएं दी ।

इस बीच सरपंच महोदया ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने की बातें कहीं । 

विदाई समारोह में विद्यार्थियों ने खेल,सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय परिवार ने कक्षा दसवीं के छात्रों को पुरस्कार भेंट दिया। कार्यक्रम में

मुख्य अतिथि श्रीमती मोहरमनिया सिंह पोया सरपंच ग्राम पंचायत पोड़ी , विशिष्ट अतिथि बीपीएस पोया , शिक्षक गण – श्रीमती प्रीति सपना एक्का, उमेश्वर सिंह , दिनेश कुमार जायसवाल , श्रीमति निर्मला सिंह , श्रीमती प्रियदर्शनी, पूर्णिमा मंजू खलखो, विजय प्रताप सिंह पोया ,  राठिया ईश्वर सिंह आयाम हाई स्कूल माध्यमिक शाला प्राथमिक शाला के छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version