राजेंद्र साहू मगरलोड (गंगा प्रकाश) शासकीय माध्यमिक शाला धौराभाठा में शासन के निर्देशानुसार 1 सितंबर से 15 सितंबर 2023 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया |जिसमें शिक्षक उत्तम कुमार साहू के मार्गदर्शन में स्वच्छता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां कराई गई। प्रथम दिवस सभी बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता कि शपथ दिलाई दिलाया गया| फिर क्रमशः हाथ धुलाई के महत्व एवं हाथ धुलाई के 6 चरण के बारे में बताया गया |प्रधान पाठक कोमेश साहू ने शरीर की नियमित रूप से साफ सफाई रखते हुए विद्यालय को भी स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया| अन्य गतिविधियां जैसे समुदाय पहुंच दिवस जिसमें समुदाय से मिलकर स्वच्छता विशेष रूप से अपशिष्ट प्रबंधन, जल स्रोत के दुरुपयोग को रोकने हेतु लोगों को जागरूक किया गया| ग्रीन स्कूल ड्राइवे डे बच्चों को जल संरक्षण सिंगल यूज़ प्लास्टिक का निषेध विषयों पर स्लोगन पोस्ट के माध्यम से रैली का आयोजन किया गया |स्वच्छता स्कूल प्रदर्शनी दिवस जिसमें बच्चों द्वारा स्वच्छता गतिविधियों पर निबंध लेखन, कविता ,पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |स्वच्छता एक्शन दिवस जिसमें समग्र शिक्षा आयोजन अंतर्गत स्वच्छता प्लान के बारे में शाला प्रबंधन समिति शाला विकास समिति द्वारा छात्रों पालकों एवं स्थानीय लोगों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया| स्वच्छता पखवाड़ा में सरपंच टिकेश्वरी साहू उपसरपंच मंजूर ईश्वर देवांगन संकुल समन्वयक श्रीराम साहू ,प्रधान पाठक कोमेश साहू शिक्षक उत्तम कुमार साहू ,शिक्षिका प्रियंका साहू ,शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष मुकेश साहू एवं सदस्य विनय साहू ,शिवचरण साहू, रूपचंद साहू ,यादराम, विजय देवांगन ,टिकेश्वरी साहू, योगिता साहू, निर्मला साहू ,इंद्राणी विश्वकर्मा ,देवकुँवर साहू, पूर्णिमा ध्रुवंशी ,कविता ध्रुव, देवकुंवर कंवर का सक्रिय भूमिका रहा|
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
