गोलू कैवर्त
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। मंगलवार 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर डोंगरा हाई स्कूल के विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाए गए।उक्त कार्यक्रम बच्चों द्वारा आयोजित रहा।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शाला प्रबंधन अध्यक्ष धनकुमार औधे लिया, अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य योगेश कुमार साहू, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्र के जनहितैषी पत्रकार गोलू कैवर्त भी उपस्थित रहा। इसके अलावा युवा नेता दुर्गादास मानिकपुरी, किसान नेता धर्मेंद्र वर्मा सहित शिक्षकों में हरबंस रत्नाकर, डी पी साहू, जयसागर टंडन सहित छात्र छात्राओं की उपस्थिति रहा।उक्त अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए पत्रकार गोलू कैवर्त ने कहा कि शिक्षक वास्तव में गुणी के धनी होते हैं साथ ही वह एक ऐसे मोमबत्ती की तरह होते हैं जो स्वयं जलकर अपनी रोशनी सदैव छात्रों को प्रदान करते हैं, शिक्षक दिवस मनाना अपने गुरुओं का वास्तविक सम्मान भी जुड़ा है इसके साथ ही शिक्षक राष्ट्र निर्माता के रूप में भी पहचानें जाते हैं।देश के सर्वोच्च पदों पर जो कोई भी है वह एक शिक्षक के उचित शिक्षा, मार्गदर्शन के कारण सम्भव हो पाया है इसीलिए शिक्षकों का सदैव सम्मान करते हुए आदर्श विद्यार्थी बनकर शिक्षा ग्रहण करते रहना चाहिए।इस अवसर पर मुख्य अतिथि धनकुमार औधेलिया सहित प्राचार्य ने भी संबोधित किये।उक्त कार्यक्रम के अवसर पर छात्रों ने शिक्षकों सहित जनप्रतिनिधियों को पेन देकर सम्मानित भी किये।
There is no ads to display, Please add some
