बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के नवगठित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के विधानसभा बिलाईगढ़ में 18जून को बिलाईगढ़ विधानसभा स्तरीय चौहान समाज का महासम्मेलन का समारोह आयोजित रहा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त पूर्व ए बी ओ कसडोल एवं वर्तमान कांग्रेस नेता राधेश्याम चौहान सम्मिलित हुए वहां उन्होंने सर्वप्रथम माँ समलाई मंदिर पहुँच कर मत्था टेका एवं पुजारी को 51 सौ रुपये का दान भी चढ़ाकर माता से सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।महासम्मेलन में विधानसभा स्तर के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारियों की उपस्थिति रहा।समारोह में करीब ढाई से तीन हजार  की संख्या में समाज एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहा।मुख्य अतिथि श्री चौहान का समाज के लोगों ने मंचासीन पूर्व बाजे गाजे ,आतिशबाजी एवं फूल मालाओ से भव्य एवं जोरदार स्वागत सम्मान करते हुए मंच तक लाए जंहा मुख्य अतिथि श्री चौहान ने अन्य अतिथियों के साथ मंच पर आराध्या देव का विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये। तत्पश्चात श्री चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक महासम्मेलन में आप लोगों ने मुझे मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किये इसके लिए सदैव आप सभी का हार्दिक अभिनंदन, धन्यवाद एवं आभार है।आप सभी के आशीर्वाद से सेवानिवृत्त होने के बाद पुनः जनता की सेवा करने के लिए कांग्रेस पार्टी में ज्वाइन किया हूँ।वर्तमान में प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार लगातार जनहितैषी कार्य कर देश दुनिया में छत्तीसगढ़ का नाम अलंकृत कर रही है जो अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा साबित हो रही है।छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा पूरे देश दुनिया में जोरो से हो रही है।जब से भूपेश बघेल सरकार सत्ता में आई है तब से प्रदेश में बेरोजगारी समाप्ति की ओर है और लगातार नौकरियों की बारिश हो रही है मानो छत्तीसगढ़ में नौकरी तिहार चल रहा है यह सब सम्भव हो पाया है तो उनका पूरा श्रेय जनहितैषी संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ही जाता है।पूरे देश में इकलौता छत्तीसगढ़ राज्य ही ऐसा है जंहा किसानों को उनका पूरा सम्मान मिल रहा है चाहे धान खरीदी में ज्यादा खरीदने की बात हो या अधिक मूल्य में धान खरीदी की बात हो ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,सहायिकाओं ,एवं मितानिनो का मानदेय वृद्धि की बात हो यह सब छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा।जब तक भूपेश बघेल की सरकार सत्ता में है तब तक छत्तीसगढ़ का चंहुमुखी विकास देखने को मिलेगा इसीलिए आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार फिर से बनाने में आप सभी का सार्थक पहल की जरूरत है।श्री चौहान ने आगे यह भी कहा कि किसी भी समाज या व्यक्ति का सर्वांगीण विकास शिक्षा से सम्भव है।शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति कोई भी पद पर रहकर देश एवं जनता की सेवा में समर्पित होने का सुनहरा अवसर प्राप्त होता है।श्री चौहान ने बच्चों की शिक्षा ,आर्थिक स्थिति ,सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य पहलुओं पर भी प्रकाश डाला।महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार लगातार सार्थक पहल कर रही है।श्री चौहान ने सम्बोधित करते हुए अंतिम में यह बात भी कहा कि आप सभी के सुख दुःख में चैबीसों घण्टे साथ खड़ा हूँ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खोलबाहरा चौहान वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता,रामदास चौहान वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता,राजेश चौहान, सीताराम चौहान,पवन चौहान, शिव चौहान,दिनेश चौहान, विनोद चौहान,पुनीराम चौहान,छत राम चौहान,फुलसाय चौहान, लक्ष्मी चौहान, सहित महिला पदाधिकारियों की   संख्या  कार्यक्रम में  उपस्थिति रही।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version