शिशु संरक्षण माह व राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन गतिविधि का आयोजन

 

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।विकासखंड फिंगेश्वर में शिशु संरक्षण माह 21 जनवरी से 21 फरवरी व राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन गतिविधि तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एनडीडी का आयोजन 10 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक आयोजित होगा। इस हेतु विकासखंड के सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी समस्त मितानिन प्रशिक्षक समस्त ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक समस्त सेक्टर पर्यवेक्षक, सेक्टर पर्यवेक्षक आईसीडीएस विहान के अधिकारी कर्मचारियो को प्रशिक्षण दे दिया गया है।खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर व्ही. के.हिरौंदिया ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला गरियाबंद डॉक्टर गार्गी यादव पाल के निर्देशन में पूरे गरियाबंद जिला एवं विकासखंड फिंगेश्वर में 21 जनवरी से 21 फरवरी 2025 तक शिशु संरक्षण माह आयोजित किया जाएगा साथ ही 10 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक राष्ट्रीय मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक दिवस सेवन गतिविधि तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एनडीडी का आयोजन किया जाएगा, शिशु संरक्षण माह में 6 माह से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को आयरन सिरप दिया जाएगा 9 माह से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को विटामिन ए का सिरप पिलाया जाएगा यह कार्यक्रम सभी आंगनबाड़ी केंद्रों  हमारे सभी उपस्वास्थ्य केंद्रो सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आयोजित होगा इस दिन हमारी मितानिनों के द्वारा बच्चों को नजदीकी सत्र स्थल जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य संस्था है  बच्चों को बुलाकर उनके पालक की उपस्थिति में आयरन सिरप वितरण किया जाएगा साथ ही बच्चों को उम्र अनुसार विटामिन ए का डोज दिया जाएगा आयरन सिरप बच्चों में होने वाले कुपोषण एनीमिया को दूर कर बच्चों को चुस्त तंदुरुस्त बनाता है साथ ही विटामिन ए बच्चों में होने वाले रतौंधी रोग से रक्षा करता है बच्चों की नेत्र ज्योति को बढ़ाता है, साथी इस दिन 0 से लेकर 5 वर्ष तक की सभी बच्चों का वजन लिया जाएगा बच्चों में होने वाले कुपोषण की पहचान किया जाएगा कुपोषित बच्चों को उचित देखभाल हेतु एनआरसी गरियाबंद भेजा जाएगा साथ ही बच्चों में कुपोषण एनीमिया की पहचान हेतु बच्चों का हीमोग्लोबिन टेस्ट भी किया जाएगा उम्र वाइस ड्यू वाले बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा गर्भवती की जांच किया जाएगा सभी पालक मितानिनों से संपर्क कर अपने बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य संस्था आंगनबाड़ी केंद्र में ले जाकर इसका लाभ अवश्य दिलाए ताकि बच्चों में होने वाले खून की कमी एनीमिया रतौंधी को दूर कर बच्चों को स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाया जा सके शासन की बहुत ही महती योजना है सभी पालक इसका लाभ अपने बच्चों को अवश्य दिलवाएं साथ ही  10 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत फाइलेरिया हाथी पांव से बचाव के लिए पूरे जन समुदाय को हाथीपांव दवाई का सेवन कराया जाएगा 10 से 14 फरवरी तक पहले 5 दिन बूथ जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र स्कूल में हमारे दवा प्रशासक मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा दवाई का सेवन कराया जाएगा स्कूलों में स्कूली शिक्षक की उपस्थिति में सारे स्कूली बच्चों को दवाई का सेवन कराया जाएगा साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत गैर पंजीकृत शाला त्यागी बच्चे एवम पूरे जन समुदाय को 5 दिन बूथ लगाकर हाथी पांव से बचाव के लिए दवाई का सेवन कराया जाएगा उसके बाद 15 फरवरी 2025 से हमारे दवा प्रशासक के द्वारा घर-घर भ्रमण कर हाथी पांव से बचाव के लिए जन समुदाय को उम्रवार दवा का सेवन कराया जाएगा दवा प्रशासक द्वारा दवा अपने ही सामने डाट पद्धति से दवाई का सेवन कराएंगे दवा किसी भी स्थिति में घर में छोड़कर नहीं आना है दवा प्रशासक द्वारा हाथीपांव से बचाव के लिए डीईसी, आइवरमेक्टिन,एल्बेंडाजोल की दवाई उम्र अनुसार खिलाई जाएगी जिसमें 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती माताएं गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को छोड़कर सभी व्यक्तियों को दवा का सेवन किया जाना है, शासन की बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है एक साथ दवा का सेवन करके फाइलेरिया का जो संक्रमण है, प्रसार है उसको रोका जा सके इसके लिए शासन के द्वारा सामूहिक रूप से दवा सेवन हेतु यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिससे पूरे जन समुदाय एक साथ दवा का सेवन करके फाइलेरिया रोग से मुक्त हो सके। दवा प्रशासक द्वारा घर-घर भ्रमण कर हाउस मार्किंग भी किया जाएगा हाउस मार्किंग के साथ सभी घरो में स्टीकर भी चस्पा  किया जाएगा और दवा खाने वाले व्यक्ति के बाएं हाथ के तर्जनी उंगली में अमिट स्याही वाले मार्कर पेन से मार्किंग भी किया जाएगा साथ ही घर में भ्रमण के दौरान व्यक्ति नहीं मिलने पर सुबह या शाम दवा प्रशासन के द्वारा घर पुनः भ्रमण कर व्यक्ति को दवाई का सेवन कराया जाएगा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हिरौंदिया ने विकासखंड के सभी व्यक्तियों से अपील किया है आइए हम सब मिलकर अपना महत्व योगदान दे और एक साथ दवाई का सेवन करके फाइलेरिया रोग को दूर भगाएं हम सब ने ठाना है एमडीए की दवा खाना है और फाइलेरिया को दूर भगाना है, इस अवसर पर बीपीएम सौरभ विरमानी बीईटीओ योगेश पराना,जिला कोऑर्डिनेटर पीसीआई इंडिया स्मृति टंडन,ग्रामीण चिकित्सा सहायक समस्त सेक्टर सुपरवाइजर बिहान के अधिकारी कर्मचारी एवं कार्यक्रम से जुड़े अन्य सभी अधिकारी कर्मचारी मितानिन समन्वयक उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version