गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। इन दिनों पूरा का पूरा नगर माता रानी के विशेष आध्यात्मिक पर्व चैत्र नवरात्रि के रंग में डूबे जहां श्रध्दा, भक्ति एवं अध्यात्म की त्रिवेणी प्रवाहित हो रही हैं। नगर के आराध्य देवी मां शीतला मंदिर में नगर एवं आसपास रहने वाले गांवों से श्रद्धालुओं के द्वारा मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किया जा रही है। नगर युवा साहित्यकार थानू राम निषाद ने बताया नगर के युवा एवं प्रबुद्ध नागरिक जनो के द्वारा पिछले कुछ वर्षों से मां शीतला मंदिर के दरबार में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित कर इसकी शुरुआत की गई थी जो धीरे-धीरे आज सैकड़ों की संख्या में आंस्था की ज्योत प्रज्वलित की जा रही हैं। जो भी भक्तजन पूरे आंस्था के साथ मां के दरबार में आते हैं उनकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती हैं। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्त जन दर्शन करने के लिए माता के दरबार में आते हैं।वही माता के दरबार में दोपहर से देर रात्रि तक नगर के अनेक जस सेवा समितियों के द्वारा पूरे भक्ति के रंग में डूबकर जस सेवा गीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है जिसमें टिकरापारा जस सेवा समिति, मौलीपारा जस सेवा समिति के अलावा अनेक जस सेवा महिला समिति प्रमुख हैं। पंचमी पर मां शीतला का विशेष श्रृंगार किया गया है इसके साथ पुराना यूनियन बैंक से लगे काली माता मंदिर, रिंग रोड स्थित काली मंदिर के अलावा नगर में ज्योत जंवारा की गुंज चहुंओर सुनाई पड़ रही हैं। सुबह एवं शाम को भक्तों की विशेष भीड़ देखी जा सकती हैं। सभी भक्तजनों के लिए प्रतिदिन अलग अलग रूपों में भोग प्रसादी का वितरण किया जा रहा है।
There is no ads to display, Please add some
