गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री गौरव शिक्षा अलंकरण पुरस्कार समारोह वन विभाग के ऑक्शन हाल में आयोजित किया गया ,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधायक अमितेश शुक्ल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम एवं अन्य जन प्रतिनिधि ,जिला शिक्षा अधिकारी नवीन भगत एवं डीएमसी के एस नायक उपस्थित थे शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य करने कबाड़ से जुगाड़ ,टी एल एम निर्माण, कोरोना काल में मोहल्ला क्लास , बुल्टू के बोल,ऑनलाइन क्लास ,ऑनलाइन क्लास लेने हेतु पीपीटी निर्माण में ब्लॉक लेवल पर इनके द्वारा कार्य किया गया । इन्होने अंगना में शिक्षा में जिला मेंटर के रूप में राज्य में अपना एक विशेष स्थान प्राप्त किया। बालवाडी में भी मेंटर के रूप में कार्य किया ।अभी FLN में एसआरजी के रूप में ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण इनके द्वारा दिया गया। सरल प्रोग्राम जैसे अन्य शासकीय योजनाओं में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते आये हैँ ।नए- नए नवाचारों एवं तकनीक के द्वारा शिक्षा प्रदान करने के लिए विकासखंड गरियाबंद से संकुल केंद्र गरियाबंद 2 एवं संकुल केंद्र बारूका से श्रीमती इंदरप्रीत कौर कुकरेजा मैडम और श्रीमती नीता सर्वा मैडम को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण शिक्षा दूत सम्मान से सम्मानित किया गया। दोनों शिक्षिकाओं को प्रतीक चिन्ह प्रशस्ति पत्र एवं ₹5000 नगद प्रदान किया गया। इस अवसर पर अमितेश शुक्ला ने शिक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामना दी। श्रीमती इंदरप्रीत कौर कुकरेजा एवं श्रीमती नीता सर्वा को शिक्षा दूत सम्मान के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर पी दास एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक तेजेश शर्मा सर ,संकुल प्राचार्य श्री साहू सर तथा श्री तिवारी सर एवं संकुल समन्वयक श्री सर्वांकर सर एवं भूपेंद्र ठाकुर सर द्वारा बधाई दी गई।
श्रीमती इंदरप्रीत कौर कुकरेजा और श्रीमती नीता सर्वा मुख्यमंत्री गौरव शिक्षा अलंकरण शिक्षा दूत से सम्मानित हुए।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
