फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ग्राम पंचायत बासीन में विहान की महिलाओं के लिए बैठक व्यवस्था व प्रशिक्षण हेतु 20 लाख रुपए की भवन निर्माण का भूमि पूजन किया गया विगत कई वर्षों से महिलाओं की मांग रही थी कि एक बड़ा सा प्लास्टर भवन हो जिसमें 26 गांव की सभी विहान की बहने एक साथ बैठकर एक जगह पर अपने आजीविका के लिए व्यवसाय की रूपरेखा तैयार कर सके अंततः बासीन कलस्टर की मांग पूर्ण होने पर श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर को सभी महिलाओं ने बहुत.बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी बहनों ने एक आत्मीय स्वागत किया सभी ने एक स्वर में पुष्पा दीदी जब भी आपको हमारी आवश्यकता हो हम आपके साथ हैं इन आवाज के साथ भूपेश बघेल व पुष्पा दीदी को बहुत.बहुत धन्यवाद स्थापित किया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती मधुबाला रात्रे ने सभी महिलाओं को महिला भवन बनने की शुभकामनाएं दी विशिष्ट तिथि के रूप में श्रीमती टोमेश्वरी रात्रे जनपद सदस्य श्रीमती अन्नपूर्णा पटेल सरपंच व गांव के प्रमुख राम विशाल ओगरे तुलश रात्रे पंच व गांव के सभी प्रभुजन उपस्थित रहे
There is no ads to display, Please add some
